एक्सप्लोरर

World Cup 2019: रोहित के शतक पर इंग्लैंड ने फेरा पानी, भारत को 31 रनों से हराया

World Cup 2019: इंग्लैंड के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रोहित (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा.

World Cup 2019: जॉनी बेयरस्टो के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने रोहित शर्मा के शतक पर पानी फेरते हुए वर्ल्ड कप लीग मैच में भारत को 31 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को बनाए रखा है. इंग्लैंड के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रोहित (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा.

रोहित ने कप्तान विराट कोहली (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. हार्दिक पंड्या ने 45 जबकि धोनी ने नाबाद 42 रन बनाए.

इंग्लैंड टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 111, बेन स्टोक्स ने 79, जेसन रॉय ने 66 और जोए रूट ने 44 रनों का योगदान दिया. बेयरस्टो ने 109 गेंदों की शतकीय पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया.

इंग्लैंड की पारी जॉनी बेयरस्टो (111) के शानदार शतक की मदद से इंग्लैंड ने यहां एजबेस्टन मैदान पर रविवार को खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत के सामने जीत के लिए 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. मेजबान इंग्लैंड ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद सात विकेट पर 337 रनों का स्कोर बनाया. टीम ने अंतिम 10 ओवरों में 92 रन बटोरे.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को बेयरस्टो और जेसन रॉय (66) ने पहले विकेट के लिए 22.1 ओवर में 160 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दी. खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने रॉय को आउट करके तोड़ा. रॉय ने 57 गेंदों की अर्धशतकीय पारी में सात चौके और दो छक्कों की मदद से वनडे में अपना 16वां और इस विश्व कप में दूसरा अर्धशतक पूरा किया. रॉय के आउट होने के बाद बेयरस्टो ने जोए रूट (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े.

इस दौरान बेयरस्टो ने अपने करियर का आठवां और इस विश्व कप में अपना पहला शतक पूरा किया. उन्होंने 109 गेंदों की अपनी तूफानी शतकीय पारी के दौरान 10 चौके और छह छक्के लगाए. बेयरस्टो को मोहम्मद शमी ने आउट किया.

शमी ने इसके बाद अपने अगले ही ओवर में कप्तान इयोन मोर्गन (1) को भी आउट कर इंग्लैंड के रन रेट पर अंकुश लगाने की कोशिश की. मोर्गन को आउट करने के बाद शमी ने रूट को भी अपना तीसरा शिकार बना लिया.

रूट ने 54 गेंदों की पारी में दो चौके जड़े. हालांकि उन्होंने बेन स्टोक्स (79) के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. स्टोक्स ने जोस बटलर (20) के साथ भी पांचवें विकेट के लिए 33 रन जोड़े. शमी ने बटलर को आउट कर अपना चौथा विकेट पूरा किया.

इस दौरान स्टोक्स ने अपने करियर का 19वां और इस विश्व कप में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 54 गेंदों की तेजतर्रार पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाकर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

स्टोक्स पारी की अंतिम ओवर के चौथे गेंद पर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. क्रिस वोक्स ने सात रन बनाए. भारत की ओर से शमी ने 69 रन पर पांच विकेट, बुमराह ने 44 रन पर एक विकेट और कुलदीप ने 72 रन पर एक विकेट अपने नाम किए.

मोहम्मद शमी ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैचों में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा किया था.

भारत की पारी भारत की पारी की अगर बात करें तो टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर में ही टीम का पहला विकेट यानी की केएल राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद टीम के कप्तान विराट बल्लेबाजी करने आए. शुरूआत में रोहित और विराट ने आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन जैसे ही दोनों बल्लेबाज सेट हुए दोनों ने इंग्लैंड की टीम पर अटैक करना शुरू किया. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को 130 रन के पार पहुंचाया. लेकिन इसके तुंरत बाद विराट आसानी से आउट हो गए.

इसके बाद रोहित शर्मा ने अपनी पारी को संभालते हुए 100 रन पूरे किए और इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा शतक पूरा किया. लेकिन उसके तुरंत बाद वो आउट हो गए. इसके बाद पांड्या और पंत ने जमकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर ली. लेकिन पंत का एक बेहतरीन कैच पकड़कर इंग्लैंड ने भारत पर दबाव डाल दिया. पांड्या लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वो भी 45 रन बनाकर आउट हो गए. पांड्या के आउट होते ही भारत पर दबाव आ गया. धोनी भी ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और जाधव के साथ मिलकर टीम को अंत में 7 गेंदों में 44 रनों की जरूरत थी. लेकिन टीम जीत नहीं पाई. 5 विकेट के नुकसान पर टीम बस 306 रन ही बना सकी. इस दौरान धोनी ने 42 रनों की पारी खेली लेकिन टीम जीत नहीं पाई. टीम 1992 के बाद अब जाकर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
21 खिलाड़ी और एक मेडल, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान की बेइज्जती
21 खिलाड़ी और एक मेडल, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान की बेइज्जती

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget