एक्सप्लोरर

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दूसरे टी-20 में दी शिकस्त

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिला फ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई. अब तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है.

Ind Vs Ban: रोहित शर्मा ने अपने 100वें टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारत को अहम जीत का तोहफा दिया. रोहित के 85 रनों की बदौलत भारत ने गुरुवार को सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. अब 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाने वाला तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक बन गया है.

रोहित इस सीरीज में भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं. दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 में टीम को मुंह की खानी पड़ी थी. इसलिए इस मैच में भारत के ऊपर बराबरी करने का दबाव था नहीं तो सीरीज उसके हाथ से चली जाती. रोहित ने इस मैच में टॉस जीत बांग्लादेश को बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किए, लेकिन मेजबान टीम ने वापसी की और बांग्लादेश को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रनों पर सीमित कर दिया. भारत ने इस लक्ष्य को दो विकेट खोकर 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया.

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी था कि रोहित और शिखर धवन की सलामी जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे. इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने ठीक ऐसा ही किया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.5 ओवरों में ताबड़तोड़ तरीके से 118 रन जोड़ दिए.

धवन 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाने के बाद अमिनुल इस्लाम की गेंद पर बोल्ड हो गए. सात रन बाद रोहित की पारी को भी अमिनुल ने विराम दे दिया। रोहित ने 43 गेंदों पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से बेहतरी पारी खेली.

रोहित आउट होने से पहले ही भारत को जीत की दहलीज के पास पहुंचा चुके थे. उनके इस काम को श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल ने पूरा किया. अय्यर ने 13 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। राहुल भी आठ रनों पर नाबाद लौटे. इससे पहले, बांग्लादेश को लिटन दास (29) और मोहम्मद नईम (36) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवरों में 60 रनों की साझेदारी करके ठोस शुरुआत दी.

बांग्लादेश की इस साझेदारी में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का भी योगदान रहा. मैच के 5.3 ओवर में दास, युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए थे. लेकिन, पंत ने चहल की इस गेंद को स्टंप के आगे से पकड़ा जिसके कारण थर्ड अंपायर ने दास को नॉट आउट करार दिया.

बाद में हालांकि पंत ने ही इस साझेदारी को रन आउट करके तोड़ा. दास ने 21 गेंदों पर चार चौके लगाए। दास और नईम की अच्छी साझेदारी को मेहमान टीम बरकरार नहीं रख पाई. टीम ने 83 के स्कोर पर नईम, 97 के स्कोर पर पिछले मैच में अर्धशतक बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम (4) और 103 के स्कोर पर सौम्य सरकार (30) का विकेट गंवा दिया.

नईम ने 31 गेंदों पर पांच चौके और सरकार ने 20 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया. बांग्लादेश ने इसके बाद आशिफ हुसैन (6) को 128 के स्कोर पर और कप्तान महमुदुल्लाह (30) को 142 के स्कोर पर गंवा दिया. महमुदुल्लाह ने 21 गेंदों पर चार चौके लगाए. उनके अलावा आफिफ हुसैन ने छह, मोसादिक हुसैन ने नाबाद सात और अमिनुल इस्लाम ने नाबाद पांच रन बनाए. भारत की ओर से चहल ने दो विकेट चटकाए जबकि वाशिंगटन सुंदर, दीपक चहर तथा खलील अहमद के हिस्से में एक-एक विकेट आया.

दिल्ली में लागू Odd Even योजना पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

दिल्ली में 2017 में सांस की बीमारियों से रोजाना 27 मौत हुई- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain vs Argentina Final: केरल में जश्न तो मुंबई में फैन्स हुए निराश, बोले-फाइनल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेसी
केरल में जश्न तो मुंबई में फैन्स हुए निराश, बोले-फाइनल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेसी
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget