एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2017 में सांस की बीमारियों से रोजाना 27 मौत हुई- रिपोर्ट

रिपोर्ट में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 2015 से 2018 तक चार सालों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार सिर्फ पांच दिन ही हवा की गुणवत्ता 'अच्छी' रही.

नई दिल्लीः दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारण हो रही सांस की बीमारियां 2017 में प्रतिदिन औसतन 27 लोगों की मौत का कारण बनीं. इतना ही नहीं दिल्ली में दमघोंटू हवा के स्तर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली वालों को चार साल में महज पांच दिन साफ सुथरी हवा मिल सकी. दिल्ली के स्वास्थ्य सर्वेक्षण पर आधारित प्रजा फांउडेशन की गुरुवार को जारी सलाना रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है.

दिल्ली के हॉस्पिटलों आंकड़ों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार 2017 में राष्ट्रीय राजधानी में कैंसर से 5,162, तपेदिक (टीबी) से 3,656 और मधुमेह से 2,561 लोगों की मौत हुई. रिपोर्ट के अनुसार 2017 में सांस की बीमारियां प्रतिदिन औसतन 27 दिल्ली वालों की मौत का कारण बनीं, जबकि 2016 में यह संख्या 33 मौत प्रतिदिन थी.

रिपोर्ट के अनुसार 2017 में श्वसन-तंत्र तथा इंट्रा-थोरैसिक अंगों के कैंसर के कारण दिल्ली में 551 लोगों की मौत हुई, जबकि साँस से संबंधित अन्य बीमारियों एवं संक्रमण की वजह से एक साल में 9,321 लोग मारे गये.

दिल्ली में लागू Odd Even योजना पर कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

इसके अलावा रिपोर्ट में दिल्ली वालों को दूषित हवा ही नहीं, बल्कि भोजन पानी भी दूषित मिलने की बात सामने आयी है जिसके कारण दिल्ली में पिछले दो वर्षों में सर्वाधिक पांच लाख से अधिक डायरिया के मरीज सामने आये हैं.

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार 2018 -2019 के दौरान डायरिया के 5,14,052 मरीज अस्पतालों में इलाज के लिये पहुंचे, जबकि स्वास्थ्य केन्द्रों में पहुंचने वाले मधुमेह के रोगियों की संख्या 3,27,799, उच्च-रक्तचाप के मरीज 3,11,396 , टीबी के 68,722 और मियादी बुखार टाइफाइड के 51,266 गंभीर रोगी अस्पतालों में भर्ती किये गये.

Mastodon क्या है? कैसे बनाएं मैस्टोडॉन पर अपना अकाउंट?

सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली वालों ने अपनी घरेलू आय का औसत 9.8% स्वास्थ्य पर खर्च किया.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता की नाजुक स्थिति का खुलासा करते हुये रिपोर्ट में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 2015 से 2018 तक चार सालों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के अनुसार सिर्फ पांच दिन ही हवा की गुणवत्ता 'अच्छी' रही. इस दौरान एक्यूआई का स्तर लगभग पूरे साल खराब रहा, और तीन महीनों तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा की गुणवत्ता दर्ज की गयी.

दिल्ली के 25,041 परिवारों के सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार 2019 में 41% परिवारों ने निजी स्वास्थ्य सेवा और 12% परिवारों ने सरकारी और निजी, दोनों सेवाओं का लाभ उठाया. दिल्ली वालों की प्रति व्यक्ति आय के अनुपात में प्रति परिवार स्वास्थ्य पर खर्च की मात्रा 1,16,887 रुपये है.

अयोध्या मामला: सभी आरपीएफ कर्मियों की छुट्टियां रद्द, 78 स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई

Delhi में Pollution पर राजनीतिक ड्रामा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget