एक्सप्लोरर

INDvsAUS: आज हर हाल में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

INDvsAUS: आज हर हाल में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडियासौजन्य: ICC
डर्बी: आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज भारत का सामना छह बार की विजेता आस्ट्रेलिया से है. यह मुकाबला यहां के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी जंग करेगी. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली ट्रम्प कार्ड हैं. अगर टीम को लॉर्डस में फाइनल खेलना है तो इसके लिए उन्हें पिछले कुछ मैचों की अपनी फॉर्म से सबक सीखते हुए विकेट पर पैर जमाने होंगे. वहीं जीत के लिए भारत के पांच शीर्ष बल्लेबाजों को 40 ओवर तक टिकना होगा. मंधाना, पूनम राउत, मिताली राज, हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा को विकेट बचाने के साथ ही रन गति को भी बनाए रखना होगा. पिछले मैच में वेदा कृष्णामूर्ति ने अंत में अच्छी आक्रामक बल्लेबाजी करके भारत की सेमीफाइनल में पहुंचाने की राह तैयार की थी. वहीं मिताली ने अपने करियर के आखिरी एक हजार रन पिछले पांच हजार रनों की तुलना में सबसे तेज बनाए हैं. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धार एकता बिष्ट हैं. उनकी जगह शामिल राजेश्वरी गायकवाड़ भी पिछले मैच में कारगर रही थीं. कोच तुषार अरोठे रनों पर अंकुश लगाने के लिए लेग स्पिनर पूनम यादव के साथ बाएं हाथ की इन दोनों स्पिनरों को एक साथ उतार सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम में बाएं हाथ की तीन खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए टीम में दीप्ति शर्मा और हरमनप्रीत कौर के रूप में दो ऑफ स्पिनर हैं. काउंटी ग्राउंड, भारत के लिए इस विश्व कप में अभी तक अच्छा साबित हुआ है. यहां भारत ने शुरुआती मैचों के बाद न्यूजीलैंड को 186 रन से हराकर किवी टीम के बढ़ते कदमों पर लगाम लगा दी थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पैरी सात मैचों में 366 रन बनाकर दूसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उपकप्तान एलेक्स ब्लैकवेल भारत के खिलाफ अब तक दो शतक और छह अर्धशतक लगाकर बढ़िया प्रदर्शन कर चुकी हैं. कप्तान मैग लैनिंग कंधे की चोट के बाद लौटी हैं. ये तीनों मिलकर भारत के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज है भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का दूसरा मैच, जानें कब-कहां देखें लाइव
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, अंदर बना पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर
प्राइवेट प्रैक्टिस नेट, पूल और जिम... ऐसा है स्मृति मंधाना का आलीशान घर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget