एक्सप्लोरर

IND vs AUS: मैन ऑफ द मैच स्टीव स्मिथ ने खोला अपनी सफलता का राज, खुद को बताया भाग्यशाली

मैन ऑफ द मैच स्टीव स्मिथ ने कहा कि मुझे ऐसी पारी की पिछले कुछ महीनों से तलाश थी, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था. पिछले कुछ दिनों से जहां मैं चाहता हूं वहां अच्छे से गेंद को हिट किया और अपनी लय हासिल की.

भारत के खिलाफ पहले वनड मैच में तूफानी शतक जड़ने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा कि उन्हें ऐसी पारी की कुछ महीनों से तलाश थी. मैन ऑफ द मैच स्मिथ ने 66 गेंद में 105 रनों की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट पर 375 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया ने मैच में भारत को 66 रनों से हराया.

स्मिथ ने कहा कि मुझे ऐसी पारी की पिछले कुछ महीनों से तलाश थी, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रहा था. पिछले कुछ दिनों से जहां मैं चाहता हूं वहां अच्छे से गेंद को हिट किया और अपनी लय हासिल की. उन्होंने कहा, 'मैं जब पिच पर उतरा तो ज्यादा नहीं सोच रहा था. मैंने गेंद देखी और हिट किया तथा ऐसा मैं तब करता हूं जब अपनी फॉर्म में होता हूं. मैंने थोड़ा जोखिम भी लिया और कुछ गेंदबाजों को निशाना बनाया. भाग्यशाली रहा कि आज मेरी रणनीति काम आई. टीम के लिए रन बनाकर खुश हूं.'

कोहली ने कहा, टीम इंडिया की बॉडी लेंग्वेज थी निराशाजनक

मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, "हमें तैयारी करने का भरपूर समय मिला था. मुझे नहीं लगता कि जब आप एक टीम के तौर पर नहीं खेल पाते हो तो इसके लिए कोई बहाना होता है. हम अभी तक टी-20 खेल रहे थे, हमने लंबे समय बाद वनडे मैच खेला, लेकिन हमने काफी सारी वनडे क्रिकेट खेली है." कप्तान ने कहा, "20-25 ओवरों के बाद हमारी जो बॉडी लेंग्वेज थी वो निराशाजनक थी. अगर आप फील्डिंग में लगातार गलतियां करते रहोगे तो एक शीर्ष टीम आपको नुकसान पहुंचाएगी ही. बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए सबसे जरूरी है कि हम लगातार विकेट लें लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके."

कोहली ने साथ ही कहा कि टीम को कुछ ओवर पार्ट टाइम गेंदबाजों से कराने की तरफ भी ध्यान देना होगा. कोहली ने कहा, "हमें पार्ट टाइम गेंदबाजों से काम लेने का तरीका निकालना होगा. दुर्भाग्यवश हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए तैयार नहीं है इसलिए हमें इस बात को मानना होगा और काम करना होगा. इस एरिया पर हमें ध्यान देना होग, क्योंकि यह टीम संतुलन के लिए बड़ी बात है. मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल यह ऑस्ट्रेलिया के लिए करते हैं."

कप्तान फिंच बोले-स्मिथ अलग क्लास के बल्लेबाज हैं

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लैन मैक्सवेल सहित पूरी टीम की तारीफ की है मैच के बाद फिंच ने कहा, "मध्य के ओवरों में मुझे गेंद को टाइम करने में परेशानी हो रही थी. मैंने कुछ जोखिम लिए जो काम कर गए. हम एक टीम के तौर पर साथ नहीं थे. आधी टीम क्वारंटीन थी और आधी टीम एससीजी में ट्रेनिंग कर रही थी. हमने किसी एक निश्चित खिलाड़ी को टारगेट करने की कोशिश नहीं की थी."

उन्होंने कहा, "हर इंसान की अपनी अलग कमजोरी और ताकत होती है. वार्नर विकेट पर अच्छी तरह मूव कर रहे हैं जिस पर वह लगातार काम कर रहे थे. स्मिथ अलग क्लास के बल्लेबाज हैं. मैक्सवेल के पास अलग तरह की काबिलियत है, उन्होंने आते ही अपना काम किया और विपक्षी टीम को दबाव में ला दिया."

NZ vs WI, 1st T20I: कीरोना पोलार्ड की विस्फोटक पारी गई बेकार, न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 में 5 विकेट से हराया

IND vs AUS: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले-ऑस्ट्रेलिया से हर मैच हारेगा भारत, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
आखिरी वनडे से पहले रोहित शर्मा पर भारतीय कोच का बड़ा बयान, कह दी इतनी बड़ी बात
IND vs ENG: 'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
'लॉर्ड्स' पर सीरीज जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Watch: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो हुआ वायरल; देखें
रोहित और गंभीर ने खूब लगाए ठहाके, खराब रिलेशन की अटकलों के बीच वीडियो वायरल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget