एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले-ऑस्ट्रेलिया से हर मैच हारेगा भारत, बताई ये वजह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिये काफी खराब रही.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के कड़े आलोचक माइकल वॉन ने कहा कि विराट कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी तीनों प्रारूपों में हारेगी. भारत ने दौरे की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की. उसे पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हार का सामना करना पड़ा.

वॉन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर भारत को सभी प्रारूपों में बुरी तरह हरायेगा. ’ वॉन को पांच विशेषज्ञ गेंदबाज खिलाने की रणनीति वाली पुरानी मानसिकता पसंद नहीं है जो भारतीय टीम के लिये काफी खराब रही. उन्होंने कहा, ‘भारतीय वनडे टीम मुझे पुरानी रणनीति वाली लगती है. सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प और बल्लेबाजी भी इतनी गहरी नहीं.’ भारत को अपने कोटे के ओवर डालने में चार से ज्यादा घंटे लगे और वॉन इससे खुश नहीं थे. उन्होंने लिखा, ‘भारत का ओवर रेट काफी खराब। हाव भाव रक्षात्मक. क्षेत्ररक्षण भी चौंकाने वाला (खराब). गेंदबाजी सामान्य.’उन्होंने लिखा कि वहीं दूसरी ओर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शानदार रहे.

स्टार बल्लेबाजों की नाकामी से पहला वनडे हारा भारत

कोरोना महामारी के बीच दर्शकों की स्टेडियम में वापसी वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सपाट पिच पर छह विकेट पर 374 रन बनाये. जवाब में भारतीय टीम आठ विकेट पर 308 रन ही बना सकी जिसमें हार्दिक पंड्या ने 90 रन का योगदान दिया. भारत को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन से हरा दिया.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने आईपीएल के अपने खराब फार्म को तिलांजलि देकर 17वां शतक जमाया. वहीं स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों को नसीहत देते हुए एक दिवसीय क्रिकेट में दसवां शतक जड़ा. ऑस्ट्रेलिया के लिये यह तीसरा सबसे तेज वनडे शतक था जो मात्र 62 गेंदों में बना.

भारत ने शुरूआत काफी आक्रामक की. रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में पारी का आगाज करने उतरे मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पांच ओवरों में ही 50 रन बना डाले लेकिन फिर भारत ने शीर्षक्रम के चार विकेट 48 रन के भीतर गंवा दिये. इनमें से तीन हेजलवुड ने और एक जाम्पा ने लिया. अग्रवाल 18 गेंद में 22 रन बनाकर छठे ओवर में हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच दे बैठे.

कोहली दे बैठे आसान कैच

भारत को सबसे बड़ा झटका दसवें ओवर में लगा जब कप्तान विराट कोहली ने हेजलवुड की गेंद पर फिंच को कैच थमाया. विराट ने 21 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये. श्रेयस अय्यर (दो) हेजलवुड का तीसरा शिकार बने जबकि उपकप्तान के एल राहुल आईपीएल का अपना शानदार फार्म बरकरार नहीं रख पाये. उन्हें जाम्पा ने क्रीज पर पैर ही नहीं जमाने दिये और वह 12 रन बनाकर स्मिथ को कैच दे बैठे. इसके बाद धवन और पंड्या ने शतकीय साझेदारी की और एक समय लग रहा था कि ये दोनों भारत को जीत तक ले जायेंगे. ऐसे में जाम्पा ने अपने दूसरे स्पैल में धवन को पवेलियन भेजकर इस उम्मीद को भी तोड़ दिया.

IND vs AUS: दूसरे वनडे में भारतीय टीम के सामने होगी ये चुनौतियां, आसान नहीं होगा ऑस्ट्रेलिया से पार पाना

IND vs AUS: हार्दिक पांड्या कब से शुरू करेंगे गेंदबाजी, खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget