एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन और केएल राहुल को लेकर दिया ये बड़ा बयान

India vs Australia: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन और केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को संकेत दिए कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतिम एकादश में शिखर धवन और लोकेश राहुल दोनों को जगह देने के लिए वह बल्लेबाजी क्रम में स्वयं नीचे आ सकते हैं. उप कप्तान रोहित शर्मा का अंतिम एकादश में चुना जाना तय है लेकिन टीम प्रबंधन का धवन या राहुल को चुनने का मुश्किल फैसला करना है. कप्तान को हालांकि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि ये दोनों नहीं खेल सकें.

कोहली ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''देखिए, फार्म में चल रहा खिलाड़ी हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है..बेशक आप चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें और इसके बाद चुनते हैं कि टीम के लिए संयोजन क्या होना चाहिए. ऐसा संभावना हो सकती है कि तीनों (रोहित, शिखर और राहुल) खेल सकते हैं.''

यह पूछने पर कि क्या वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ सकते हैं, कोहली ने कहा, ''हां, इसकी संभावना है. ऐसा करने में मुझे बेहद खुशी होगी. मैं किसी क्रम को अपने लिए तय नहीं किया है. मैं कहां बल्लेबाजी करूं, इसे लेकर मैं असुरक्षित नहीं हूं.''

कोहली ने कहा कि उनके लिए निजी उपलब्धियों के पीछे भागने की जगह यह अधिक महत्वपूर्ण है कि वह कप्तान के रूप में कैस विरासत छोड़कर जाएंगे. उन्होंने कहा, ''टीम के कप्तान के रूप में यह सुनिश्चित करना भी मेरा काम है कि अगला समूह तैयार रहे. कभी अन्य लोग शायद ऐसा नहीं सोचते लेकिन एक कप्तान के रूप में आपका काम मौजूदा टीम को देखना ही नहीं बल्कि वह टीम तैयार करना भी है जो आप किसी और को जिम्मेदारी देते हुए उसे सौंपकर जाओगे.''

कोहली ने जोर देते हुए कहा कि आपका 'विजन' दीर्घकालीन होना चाहिए. उन्होंने कहा, ''ये वह समय है जब आपको जागरूक होने की जरूरत है. आप बड़ी जल्दी निजी हो सकते हैं, कह सकते है कि मुझे रन बनाने की जरूरत है और जब मैं रन बनाऊंगा तो सभी चीजों को लेकर अच्छा महसूस करूंगा. ऐसा नहीं होता, यह इस तरह काम नहीं करता.''

भारतीय कप्तान ने कहा, ''आपका विजन हमेशा बड़ी तस्वीर पर होना चाहिए और आपको सोचना चाहिए कि इन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कैसे बढ़ाया जाए. अगर किसी को जिम्मेदारी लेनी है तो वह मैं हूं और अन्य खिलाड़ियों को मौका भी देना है.''

विराट ने कहा कि आस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम पिछले साल भारतीय दौरे पर 3-2 से जीत दर्ज करने वाली टीम से अधिक मजबूत है. उन्होंने कहा, ''पिछली बार भारत आई टीम से मौजूदा टीम मजबूत है लेकिन इसके बावजूद तब उन्होंने सीरीज जीती थी. उस सीरीज से पहले उन्होंने अपनी मजबूत टीम उतारी थी लेकिन हमने श्रृंखला जीती थी.''

विराट ने कहा, ''आपकी टीमें में बेहद अनुभवी और बेहद कुशल खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन अगर आप एक टीम के रूप में श्रृंखला में अच्छा नहीं खेलते तो आप जीत दर्ज नहीं कर सकते. पिछली बार हमारे साथ ऐसा ही हुआ और जब हम आस्ट्रेलिया गए तो उनके साथ ऐसा हुआ.''

भारतीय कप्तान के अनुसार भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला हमेशा रोमांचक होती है. उन्होंने कहा, ''यह दर्शाता है कि दोनों टीमों के बीच श्रृंखलाएं कितनी प्रतिस्पर्धी होती हैं और कभी एक टीम का दबदबा नहीं होता. नतीजा हमेशा 3-2 या 2-1 ही होता है. शायद पांच मैचों की श्रृंखला अधिक रोमांचक होती.''

ये भी पढ़ें:

India vs Australia: जानें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का फुल शेड्यूल, टीमें और कहां देख सकेंगे मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget