एक्सप्लोरर

Asian Games 2023: भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के एक संस्करण में बनाया सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड

Asian Games 2023: 2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन दो मेडल जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया. भारत ने अब एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया दिया है.

Asian Games 2023: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 2023 एशियन गेम्स में भारत ने इतिहास रच दिया है. 2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन दो मेडल जीतकर भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

दरअसल, 2023 एशियन गेम्स में अब भारत के नाम 71 मेडल हो गए हैं. एशियन गेम्स के एक संस्करण में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले एशियन गेम्स के एक संस्करण में भारत ने सबसे ज्यादा 70 मेडल जीते थे. भारत ने यह रिकॉर्ड जकार्ता में हुए 2018 एशियाई खेलों में बनाया था. तब भारत ने 16 गोल्ड, 13 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. 

2023 एशियन गेम्स में अब तक भारत के नाम 16 गोल्ड, 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 11वें दिन तीरंदाजी के कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने गोल्ड मेडल जीता. इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स के एक संस्करण में सबसे ज्यादा मेडल जीतने का नया रिकॉर्ड बना दिया. 

भारत को बुधवार को पहला मेडल मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने दिलाया. इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया. 2023 एशियन गेम्स में यह भारत का 70वां पदक था. भारत अब इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर था. इसके बाद तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कमाल कर दिया. इस जोड़ी ने गोल्ड पर निशाना लगाया.  

2023 एशियन गेम्स में भारत लगा सकता है मेडल का शतक

2023 एशियन गेम्स के 11वें दिन अब तक भारत के नाम 16 गोल्ड, 26 सिल्वर मेडल और 29 ब्रॉन्ज मेडल हैं. इस एशियन गेम्स में भारत मेडल का शतक लगाकर इतिहास रच सकता है. आज यानी बुधवार को भारत के 10 से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें-

Asian Games 2023 Live: ज्योति और ओजस ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, भारत की झोली में आया 71वां मेडल

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget