एक्सप्लोरर

हम किसी भी टीम से लड़ने को तैयार हैं: लुइस माटोस

नई दिल्ली: भारतीय टीम के मुख्य कोच लुइस नोर्टन डी माटोस ने सोमवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप-ए मैच में कोलंबिया से रोमांचक मैच में मिली 1-2 से हार के बाद कहा कि हमारी टीम ने बताया है कि हम बड़ी टीमों के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं. कोलंबिया ने जुयान पेनालोजा के दो गोल के दम पर भारत को करीबी मुकाबले में 2-1 से मात दी. भारत के लिए एकमात्र गोल जैक्सन थोउनाओजाम ने दागा. भारत ने इस मैच में उम्मीद से कई बेहतर खेल दिखाया और कोलंबिया को संघर्ष करने पर मजबूर किया. मेजबान टीम ने अपने बेहतरीन डिफेंस के दम पर कोलंबिया को पहले हाफ में एक भी गोल नहीं करने दिया. मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में माटोस ने कहा, "मुझे आज अपनी टीम पर गर्व है. यह शानदार मैच था. मैं हमेशा कहता हूं कि आपके पास जीतने का मौका होता है और मुझे लगता है कि हम यह आज कर सकते थे. हालांकि उन्होंने दोबारा गोल कर दिया और हम मैच हार गए. कोच ने कहा, "लेकिन हमने बताया कि हम कोलंबिया के स्तर की फुटबाल खेल सकते हैं." माटोस ने कहा कि अपना पहला गोल दागने के बाद मेजबान टीम उत्साह में आ गई थी और इसी कारण अपनी एकाग्रता खो बैठी जिसके कारण कोलंबिया ने दोबारा गोल मार दिया. कोच ने कहा, "कुछ पल ऐसे थे जब हमने अपनी एकाग्रता खो दी थी. जब कोलंबिया ने गोल किए वो उनमें से एक पल था. हमारी टीम का उत्साह में आ जाना इसका कारण था." माटोस ने कहा कि उनकी टीम को अपने अंदर और आक्रामकता लानी है. कोच के मुताबिक, "अपने अंदर आक्रामकता लाने के लिए हमें लगातार सुधार करना होगा. यह काफी मुश्किल है जिसमें समय लगेगा." उन्होंने कहा, "हमारा मजबूत पक्ष हमारा संगठित होकर खेलना है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर अभी और सुधार करने की जरूरत है." भारत ग्रुप-ए के अपने अगले मैच में घाना से भिड़ेगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget