एक्सप्लोरर

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार टीम इंडिया फाइनल में, क्या भारत और द. अफ्रीका के बीच खेला जाएगा फाइनल?

T20 World Cup: पहला सेमीफाइनल बारिश के कारण धुल चुका है और यहां टीम इंडिया बिना मैच खेले ही फाइनल में पहुंच चुकी है. ऐसे में द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी मैच रद्द हो सकता है जहां द. अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है.

नई दिल्ली: आईसीसी महिला क्रिकेट टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम वो पहली टीम बन गई है जो फाइनल में पहुंच चुकी है. टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पहुंची है. इंग्लैंड के साथ होने वाला सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया जिसके बाद रिजर्व दिन न होने के कारण टीम इंडिया को सीधे फाइनल का टिकट मिल गया. इससे पहले 9 बजे टॉस होना था लेकिन बारिश के कारण उसे आगे बढ़ाकर 11 बजकर 6 मिनट कर दिया गया था. इसके बाद भी बारिश नहीं रूकी और अंत में टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई.

क्या कहते हैं आईसीसी के नियम

आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर किसी टी20 में बारिश के बाद भी 10-10 ओवर का मैच होता है तभी उस मैच को माना जाता है लेकिन यहां भारत और इंग्लैंड के बीच एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका. ऐसे में टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने सभी 4 मैच जीत चुकी थी और टॉप पर थी जिसके बाद टीम को फाइनल का टिकट दे दिया गया. भारत 8 तारीख को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले में जो टीम विजयी बनेगी उसके साथ फाइनल मुकाबला खेलेगा.

रद्द हो सकता है दूसरा सेमीफाइनल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला भी बस कुछ ही देर में सिडनी ग्राउंड पर होने वाला है जहां पहला सेमीफाइनल रद्द हो चुका है. ऐसे में ये भी कहा जा रहा है कि दूसरा सेमीफाइनल भी रद्द हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया 8 तारीख को वर्ल्ड टी20 के फाइनल में एक साथ भिड़ेंगी.

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने ग्रुप में टॉप पर है और यहां पर भी ठीक यही नियम लागू होता है जो भारत और इंग्लैंड मैच में लागू हुआ था. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप का कम से कम एक सेमीफाइनल तो देखने को मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget