एक्सप्लोरर

Ind VS SA: टेस्ट में पहली बार सलामी बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टेस्ट में बतौर ओपनर पहला शकत जड़ा है. उन्होंने इसको लेकर कहा है कि उनको पैड पहन कर सीधे बल्लेबाजी करने जाने वाला खेल सूट करता है.

Ind VS SA: टेस्ट में पहली बार सलामी बल्लेबाजी कर शतक जमाने वाले भारत के रोहित शर्मा का कहना है कि उनको पैड पहन कर सीधे बल्लेबाजी करने जाने वाला खेल सूट करता है. रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को नाबाद 115 रन बनाए हैं. वह पहली बार टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले ही मौके पर उन्होंने शतक ठोका.

यह रोहित का बतौर सलामी बल्लेबाज पहला और कुल चौथा टेस्ट शतक है. मैच के बाद रोहित ने कहा कि वह पैड पहन सीधा विकेट पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. रोहित ने कहा, "मेरे गेम को यह सूट करता है कि मैं पैड पहन कर जाकर सीधे बल्लेबाजी करूं. मैं पहले जब पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करता था तो मैं यह नहीं कह सकता कि वह मुझे सूट नहीं किया, लेकिन सलामी बल्लेबाजी के समय आपका दिमाग एकदम तरोताजा रहता है. आपको पता है कि आपको नई गेंद खेलनी है. गेम प्लान थोड़ा आसान रहता है। छह नंबर पर आप जाते तो गेंद रिवर्स स्विंग होता है, फील्ड प्लेसमेंट अलग होती है. आपको रन सामने बनाने पड़ते हैं. मुझे लगता है कि मेरे खेल के लिए सीधा पैड पहन खेलने जाना सूट करता है."

रोहित ने कहा, "मैं मौका लेना चाहता था और इसलिए मैंने इस बारे में टीम प्रबंधन को बता दिया था. उन्होंने मुझे मौका दिया इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं. मैं रन कर सका इस बात से खुश हूं. मैं अपने रणनीति को लेकर साफ था. नई गेंद हमेशा स्विंग होती है, चाहे लाल गेंद हो या सफेद. मैं भारत में लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं और यहां की परिस्थतियों से वाकिफ हूं. मैं जानता हूं अगर शुरू के 10 ओवर निकल गए तो विके मिलना मुश्किल होता है और बल्लेबाजी करना आसान."

पहले दिन हालांकि बारिश ने खेल पूरा नहीं होने दिया और आखिरी सत्र के खेल हुए बगैर दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत ने चायकाल तक 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए थे. तभी बारिश आ गई और चायकाल की घोषणा कर दी गई. इसके बाद भी बारिश जारी रही और खेलने लायक स्थिति न बनता देख अंपायरों ने एक सत्र पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी.

रोहित ने अपने सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। मयंक 183 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे हैं.

पहले दिन की बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, "हमने दोनों स्पिनरों को देखा और महसूस किया कि गेंद ज्यादा टर्न नहीं कर रही है और न ही विकेट में ज्याद उछाल है तो हमने अपने कदमों का इस्तेमाल किया. हम गेंद के पास जाकर उसे मारना चाहते थे. मैंने फिर अपना खेल खेला. आपने आज जो देखा वह मेरा खेल है. मैं ऐसे ही खेलता हूं. मैं अपने खेल पर टिका रहा. मैं और मयंक ओवरों के बीच में यही बात कर रहे थे कि हम किस तरह गैप निकालें और स्ट्राइक रोटेट करें, क्योंकि इस तरह की धीमी पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है, ताकि गेंदबाज अपनी लय हासिल न कर पाए." रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौकों सहित पांच छक्के लगाए हैं.

यह भी पढ़ें
मिलिए- केबीसी-11 में एक करोड़ जीतने वाली बबिता से, जिसे चुनाव आयोग ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
LIVE: बेंगलुरु में अभी भी हो रही है बारिश, 7:30 बजे से कटने शुरू होंगे; जानें ताजा अपडेट
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget