एक्सप्लोरर

पढ़िए, आखिरी ओवर का रोमांच, जहां पांड्या की गेंदबाज़ी ने दिलाई भारत को जीत

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज किया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई.

नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर लिया. बारिश से बाधित इस आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का हाल भी कुछ ठीक नहीं रहा और ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दमदार गेंदबाजी का मुजाहिरा किया. हालांकि, कीवी टीम के बल्लेबाजों ने भी हार नहीं मानी और मैच को आखिरी ओवर के रोमांच तक लेकर गए.

सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 6 विकेट पर 49 रन था. जीत के लिए आखिरी ओवर में 19 रनों की दरकार थी. कप्तान कोहली ने आखिरी ओवर हार्दिक पांड्या को सौंपी. टी-20 क्रिकेट में एक ओवर में 19 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहीं था ऐसे में मैच किसी के भी पाले में जा सकता था.

क्रिज पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम एक छोर को संभाले हुए थे जबकि दूसरे छोर पर सैंटनर, आखिरी ओवर की पहली गेंद सैंटनर ने खेली और एक रन चुरा कर स्ट्राइक ग्रैंडहोम को दिया. अब पांड्या का सामना ग्रैंडहोम से था.

पांड्या ग्रैंडहोम को भांप गए थे लेकिन दूसरी गेंद पर ग्रैंडहोम ने करारा सिधा शॉट खेला जो पांड्या के हाथ में जा लगी. इस कोशिश में पांड्या की उंगली में हल्की चोट भी आई लेकिन टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बचा लिए.

तीसरी गेंद पर ग्रैंडहोम की कोशिश कामयाब हो गई और उन्होंने एक लंबा छक्का लगाकर जीत के अंतर को कम कर दिया. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 3 गेंद पर 12 रनों की जरुरत थी. इस शॉट के बाद पांड्या भी कुछ दबाव में आ गए थे नतीजा यह हुआ कि चौथी गेंद उन्होंने वाइड फेंक दी.

अब तीन गेंद पर जीत के लिए 11 रन की जरुरत थी. दबाव में पांड्या ने सुझ-बुझ दिखाई और चौथी गेंद पर सिर्फ एक रन दिया लेकिन अब भी न्यूजीलैंड की उम्मीद कम नहीं हुई थी. जीत के लिए दो गेंद पर 10 रन की जरुरत थी लेकिन इन उम्मीदों का तब झटका लगा जब पांचवीं गेंद पर सैंटनर सिर्फ दो रन ही ले सके.

अब जीत भारत का मुकद्दर बन चुकी थी, लेकिन खेल तो खेल है और जीत का इंतजार करना ही पड़ता, आखिर आखिरी गेंद का फेंका जाना अभी बाकी था.

अब आखिरी गेंद लेकर पांड्या एक बार फिर सैंटनर के सामने थे, लेकिन वो सिर्फ एक रन ही निकाल पाए. इस तरह यह मैच टीम इंडिया की झोली में आ गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने में कामयाब हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget