एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों के होश उड़ाकर बेन डकेट ने किया कमाल, एडम गिलक्रिस्ट के खास क्लब में बनाई जगह

Ben Duckett: इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने राजकोट टेस्ट में बल्ले से कमाल करते हुए तूफानी शतक जड़ा. इस शतक के साथ वह एडम गिलक्रिस्ट के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

IND vs ENG, Ben Duckett Century: राजकोट में चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने अपने बल्ले से तूफान मचा दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक डकेट तूफानी 133 रन की शतकीय पारी खेलकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए थे. दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आए डकेट शुरुआत से ही आक्रमक अंदाज में नजर आए. उन्होंने भारत के हर गेंदबाज की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए. राजकोट टेस्ट में शतक जड़ बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

भारत में सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज
भारत की सरजमीं पर भारतीय टीम के खिलाफ बेन डकेट सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं. राजकोट टेस्ट में डकेट ने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया था. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नंबर आता है. उन्होंने साल 2001 में टीम इंडिया के खिलाफ मुंबई में 84 गेंदों पर टेस्ट शतक लगाया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान क्लाइव लॉयड का नाम है. उन्होंने 1974 में बेंगलुरु टेस्ट में 85 गेंदों पर भारतीय टीम के खिलाफ शतक लगाया था. इन दोनों के खास लिस्ट में शामिल होने वाले बेन डकेट तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.  

बेन डकेट ने बढ़ाई भारत की मुश्किलें
बेन डकेट ने जिस अंदाज में राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी की है. उसने भारत की मुश्किलें बढ़ा दी है. डकेट अभी 118 गेंदों पर 21 चौके और 2 छक्के की मदद से 133 रन बनाकर नाबाद हैं. डकेट की पारी के दमपर इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं. भारत को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो तीसरे दिन डकेट को जल्द से जल्द आउट करना होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत को लगा बड़ा झटका, परिवार में इमेरजेंसी के कारण राजकोट टेस्ट छोड़कर घर लौटे रविचंद्रन अश्विन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल में शुरू हुई बारिश, समय पर शुरू नहीं हुआ दूसरा सेशन
LIVE: गॉल में शुरू हुई बारिश, समय पर शुरू नहीं हुआ दूसरा सेशन
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
सचिन-हरभजन से लेकर श्रेयस अय्यर तक, स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget