एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत को लगा बड़ा झटका, परिवार में इमेरजेंसी के कारण राजकोट टेस्ट छोड़कर घर लौटे रविचंद्रन अश्विन

R Ashwin: भारतीय टीम को राजकोट टेस्ट के बीच बड़ा झटका लगा है. दरअसल, टीम के स्टार अनुभवी फिरकी गेंदबाज आर अश्विन तत्काल प्रभाव से मैच से बाहर हो गए हैं.

IND vs ENG, R Ashwin Ruled Out: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में चल रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में शुक्रवार को आर अश्विन ने इतिहास रच टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे किए थे. हालांकि इस उपलब्धि के चंद घंटे बाद आर अश्विन राजकोट टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अश्विन के परिवार में इमेरजेंसी आई है. इसी कारण आनन फानन में टीम इंडिया का साथ छोड़ अपने घर चेन्नई लौट गए हैं.

आर अश्विन ने बीच में छोड़ा मुकाबला
अपने घर चेन्नई लौटने के कारण यह दिग्गज स्पिनर अब राजकोट के मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार देर रात अश्विन से जुड़ी यह बड़ी जानकारी साझा की. अश्विन के बाहर होने का कारण भी बीसीसीआई ने एक बयान कि जरिए बताया है. बीसीसीआई ने बताया कि ‘रविचंद्रन अश्विन परिवार में आए इमेरजेंसी के कारण तुरंत प्रभाव से टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं. इस मुश्किल वक्त में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और टीम अश्विन को पूरा समर्थन देती है. बीसीसीआई और टीम अश्विन को हर संभव मदद प्रदान करना जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर समर्थन देने के लिए संचार के रास्ते खुले रखेगी.’

पिता को किया था 500वां विकेट समर्पित
राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली को पवेलियन भेज अपने टेस्ट करियर में 500 विकेट पूरे किए थे. इस खास उपलब्धि पर अश्विन काफी इमोशनल नजर आए थे. उन्होंने यह खास उपलब्धि का श्रेय अपने पिता को दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘उनके पिता हर तरह कि परिस्थिति में उनके साथ हमेशा खड़े रहे.’

विराट कोहली भी हैं बाहर
आपको बता दें कि आर अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बीच हटने वाले पहले खिलाड़ी नहीं है. उनसे पहले व्यक्तिगत कारणों की वजह से भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. इन दो दिग्गज खिलाड़ियों के बाहर होने से भारत की मुश्किलें बेशक बढ़ने वाली है.

यह भी पढ़ें: IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स की हुई बल्ले-बल्ले, नए सीजन से पहले ही काम कर गया महंगा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget