एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: मैच खत्म होने के बाद गंभीर ने तोड़ा अपना ही नियम, ऋषभ पंत को क्या कुछ कहा, जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी की. जिसके चलते गौतम गंभीर को अपना नियम तोड़ना पड़ा.

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैदान पर वो कर दिखाया, जो क्रिकेट इतिहास में साहस और समर्पण की मिसाल बन गया है. पंत ने पैर फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी की और न सिर्फ टीम को मुश्किल हालात से उबारा, बल्कि कोच गौतम गंभीर को भी उनके नियम तोड़ने पर मजबूर कर दिया.

गंभीर ने तोड़ा अपना नियम, ड्रेसिंग रूम में पंत से क्या कहा?

गंभीर, जो बतौर कोच या खिलाड़ी कभी भी टीम स्पोर्ट्स में व्यक्तिगत तारीफ करने से बचते हैं, उन्होंने पहली बार खुद अपना नियम तोड़ दिया है. गंभीर ने सबके सामने किसी खिलाड़ी की तारीफ की. ऋषभ पंत के जज्बे से भावुक होकर गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के सामने कहा,  “मुझे व्यक्तियों के बारे में बात करना पसंद नहीं है. मैंने कभी टीम गेम में किसी एक खिलाड़ी के बारे में नहीं बोला, लेकिन आपने सिर्फ इस ड्रेसिंग रूम को नहीं, बल्कि अगली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है. यही आपकी विरासत है और पूरा देश आपके इस जज्बे के लिए हमेशा आप पर गर्व करेगा.”

इस स्पीच के दौरान ऋषभ पंत एकदम शांत होकर गंभीर की बात सुनते रहे थे. ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी खिलाड़ी तालियों से उनका सम्मान कर रहे थे.

कैसे लगी थी ऋषभ पंत को चोट?

चौथे टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए पंत को क्रिस वोक्स की एक गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते वक्त दाहिने पैर में चोट लग गई थी. चोट इतनी गंभीर थी कि वह चल भी नहीं पा रहे थे. उन्हें गोल्फ-कार्ट के जरिए मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था. स्कैन रिपोर्ट में उनके पैर में फ्रैक्चर निकला था, जिससे माना जा रहा था कि वह इस टेस्ट में आगे नहीं खेल पाएंगे.

दूसरे दिन फिर लौटे पंत

दूसरे दिन जब टीम को जरूरत थी, ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए मैदान पर वापस बल्लेबाजी करने उतरे. मैनचेस्टर की भीड़ ने खड़े होकर तालियों के साथ उनका स्वागत किया था. इस साहसिक वापसी के साथ पंत ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

गंभीर ने क्यों की तारीफ?

गौतम गंभीर, जिन्होंने बतौर खिलाड़ी और अब कोच रहते हुए हमेशा टीमवर्क को प्राथमिकता दी, उन्होंने पंत के प्रदर्शन को ‘एक विरासत’ बताया. उन्होंने कहा कि पंत की यह जज्बे से भरी पारी सिर्फ इस मैच या टीम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बनेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget