एक्सप्लोरर

IND vs BAN: राजकोट में आज 'करो या मरो' का मैच, अगर हारी टीम इंडिया तो गंवा देगी सीरीज

IND vs BAN: राजकोट में आज टीम इंडिया 'करो या मरो' का मैच खेलने उतरेगी. अगर आज टीम मैच हार जाती है तो तीन मैचों की टी-20 सीरीज गंवा देगी.

नई दिल्ली: तीन टी-20 मैचों की सीरीज में पहला मैच हारने के बाद आज टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वापसी करने उतरेगी. बांग्लादेश ने बीते रविवार भारत को पहले मैच में मात दे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मैच आज सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत के पास इस सीरीज में वापसी करने का यह आखिरी मौका है. वहीं अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में भारत पर अपनी पहली जीत दर्ज की थी और अब उसकी नजरें सीरीज जीत पर होंगी.

भारत इस मैच में अगर जीत हासिल कर लेता है तो 10 तारीख को नागपुर में होने वाला तीसरा मैच रोमांचक हो जाएगा. लेकिन भारत को वापसी के लिए इस मैच में हर क्षेत्र में संतुलित प्रदर्शन करना होगा. पहले मैच में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे थे.

भारतीय टीम की बल्लेबाजी

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तान संभाल रहे रोहित शर्मा पर बल्लेबाजी क्रम की भी जिम्मेदारी है। पहले मैच में रोहित का बल्ला नहीं चला था. उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 41 रन जरूर बनाए थे, लेकिन टी-20 के लिहाज से उनकी पारी काफी धीमी थी. मजबूत शुरुआत के लिए टीम इन दोनों के ही आसरे है. ऐसे में इन दोनों को अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह दोनों विफल रहते हैं तो मध्य क्रम में वो ताकत नजर नहीं आती है कि वह मजबूत लक्ष्य को हासिल कर सके या विशाल स्कोर बोर्ड पर टांग सके.

लोकेश राहुल लगातार जूझ रहे हैं. ऋषभ पंत के रवैये में भी बदलाव नहीं दिखा. श्रेयस अय्यर ने भी पहले मैच में जल्दबाजी दिखाई थी. पदार्पण करने वाले शिवम दुबे भी विफल रहे थे। अनुभव की कमी यहां एक बड़ी समस्या है. टीम में बदलाव की गुंजाइश भी दिख रही है. पंत की लगातार विफलता के कारण संजू सैमसन को अपना दूसरा टी-20 मैच खेलने का मौका राजकोट में मिल सकता है. निचले क्रम में क्रूणाल पांड्या से तेजतर्रार पारी की उम्मीद की जा सकती है.

दोनों टीमों की गेंदबाजी

वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं. पिछले मैच में चहल ने तो अपना काम किया था लेकिन बाकी गेंदबाज रोने के सिवाए कुछ नहीं कर पाए.

खलील अहमद ने 19वें ओवर में चार चौके पड़वा मैच को भारत की झोली से निकालकर मेहमानों को तोहफा दे दिया था. वॉशिंगटन सुंदर, दीपर चहर, पांड्या भी छाप छोड़ने में विफल रहे थे. तेज गेंदबाजों में रोहित के पास शार्दूल ठाकुर का एक विकल्प है तो स्पिन में राहुल चहर का.

अनुभवहीन भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के कारण बांग्लादेश को और मनोबल मिला है. पहले मैच में मुश्फीकुर रहीम ने इसका भरपूर फायदा उठाया था और टीम को जीत दिलाकर लौटे थे. रहीम ने ही खलील पर 19वें ओवर में चौकों की बरसात की थी. उनके अलावा सौम्य सरकार और मोहम्मद नइम ने उनका अच्छा साथ दिया था। कप्तान महमुदुल्लाह अंत तक टिके रहे थे और रहीम के साथ टीम को जीत दिलाकर लौटे थे.

गेंदबाजी में बांग्लादेश के पास मुस्ताफिजुर रहमान का अनुभव है. शइफुल इस्लाम जरूर थोड़े महंगे साबित हुए थे लेकिन अमिन हुसैन, अफिफ हुसैन ने रहमान का अच्छा साथ दिया था.

बांग्लादेश के पास भारत के खिलाफ सीरीज जीतने का इससे अच्छा मौका शायद ही आए. भारत की मजबूत कड़ी बीते कुछ वर्षो से गेंदबाजी रही है और इस सीरीज में वह कमजोर तथा अनुभवहीन है. कोहली के न रहने से यह बात भारत की बल्लेबाजी पर भी लागू होती दिख रही है, बस बांग्लादेश को रोहित और धवन से जल्दी छुटकारा पाना होगा.

रोहित 100 टी-20 खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे करने से एक मैच दूर हैं. 32 वर्षीय रोहित गुरुवार को यहां दूसरे टी-20 मैच में मैदान पर उतरते ही 100 टी-20 मैच खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

पाकिस्तान शोएब मलिक और भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर ने ही अब तक रोहित से ज्यादा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. रोहित और हरमनप्रीत ने अब तक 100-100 मैच खेले हैं. रोहित अब 100 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बनने वाले हैं. रोहित ने 99 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अब तक 2452 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं. उनके नाम अब भी टी-20 में सर्वाधिक रन हैं.

दोनों टीमें (संभावित) : भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर. बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Commonwealth Games: कभी बेची सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला मेडल
कभी बेची सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला मेडल
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget