एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: अजिंक्य रहाणे का खुलासा, बताया टेस्ट में टीम इंडिया को किस गेंदबाज की कमी खलेगी

विराट कोहली के पहले टेस्ट में कप्तानी करने के बाद रहाणे ही बाकी तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान पहले टेस्ट पर है, ना कि कप्तानी पर.

India vs Australia: भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करने के लिए दो बल्लेबाजों के बीच बातचीत होना जरूरी है क्योंकि गुलाबी गेंद दिन के अलग अलग समय पर अलग अलग तरह से बर्ताव करती है. रहाणे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "निश्चित रूप से यह एक चुनौती है. दिन में गेंद अलग तरह से व्यवहार करती है और रोशनी में अलग तरह से व्यवहार करती है. एक बल्लेबाज के रूप में इस पर ध्यान देना मेरे लिए अहम होगा. एक बल्लेबाज के रूप में आप जतना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, करना चाहते है. इसलिए दो बल्लेबाजों के बीच बातचीत होना जरूरी है. कुल मिलाकर यह दिन-रात के वार्म-अप (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर) में अच्छा प्रदर्शन था. टेस्ट में अच्छी शुरूआत मिलनी अहम होगी."

रहाणे ने कहा कि गुलाबी गेंद अलग अलग समय में अलग अलग तरह से बर्ताव करती है. उन्होंने कहा कि पहले यह मूव करती है और फिर इसके साथ खेलना आसान हो जाता है.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शुरूआत में गुलाबी गेंद से खेलना मुश्किल होता है, लेकिन बाद में यह आसान हो जाती है. लाल गेंद से हम दिन भर खेलते हैं तो रफ्तार में अचानक बदलाव नहीं आता है लेकिन गुलाबी गेंद से 40-50 मिनट के भीतर गति अचानक बदल जाती है उस समय सही सामंजस्य बिठाना जरूरी है."

विराट कोहली के पहले टेस्ट में कप्तानी करने के बाद रहाणे ही बाकी तीन मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान पहले टेस्ट पर है, ना कि कप्तानी पर.

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा वर्तमान में रहने में विश्वास करता हूं. अभी विराट हमारे कप्तान है. पहले ही इस टेस्ट के बारे में सोच रहे हैं और फिर बाद में उसके बारे में सोचेंगे."

भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती उनके गेंदबाजी आक्रमण पर फैसला करना है, जिसमें तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की कमी खलेगी. लेकिन भारत के बल्लेबाज और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना ​​है कि इशांत की अनुपस्थिति के बावजूद भारत के पास अभी भी 20 विकेट लेने के लिए गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है. अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हमारे पास मजबूत आक्रमण है लेकिन हमें इशांत की कमी खलेग क्योंकि वो टीम इंडिया में सबसे सीनियर तेज गेंदबाज हैं. हालांकि रहाणे ने भरोसा जताया कि ईशांत की गैर मौजूदगी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget