एक्सप्लोरर

IND vs AUS: शनिवार से अभ्यास शुरू करेगी टीम इंडिया, जानें, सिडनी में क्यों मुश्किल हो रहे हालात

भारतीय टीम अभी मेलबर्न में ही है और शनिवार तथा रविवार को यहीं अभ्यास करने के बाद यह सिडनी रवाना होगी, जहां कोरोना के कारण हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं.

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में जीत के बाद तीन दिनों के आराम और मौज-मस्ती के उपरांत भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को सिडनी में कठिन होते हालात के बीच शनिवार से तीसरे टेस्ट मैच के लिए अभ्यास शुरू करेगी. भारतीय टीम अभी मेलबर्न में ही है और शनिवार तथा रविवार को यहीं अभ्यास करने के बाद यह सिडनी रवाना होगी, जहां कोरोना के कारण हालात फिर से खराब होते दिख रहे हैं. ऐसी आशंका है कि तीसरा टेस्ट दर्शकों के बगैर ही खेला जाए.

इस हालात को देखते हुए दोनों टीमों अभी मेलबर्न में हैं, जहां हालात सामान्य हैं. सिडनी में दूसरी ओर, कोरोना सम्बंधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन हो रहा है और अब तो मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम खुले में कुछ समय बिताना चाहती है और खिलाड़ी आउटिंग के लिए मेलबर्न शहर में जा सकते हैं.

दोनों टीमें चार जनवरी को सिडनी जाएंगी, जहां दोनों के लिए हालात कठिन होने वाले हैं. सिडनी क्रिकेट मैदान के आसपास के इलाकों मे अलर्ट है और ऐसे में खिलाड़ियों को सख्त कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ सकता है. सिडनी में 31 दिसंबर को 10 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं. इससे दो सप्ताह में पॉजिटिव मामलों की संख्या 170 हो गई है.

चैनल-9 की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरा टेस्ट एससीजी पर बिना दर्शकों के खेले जाने की बात भी की जा रही है. नाइन न्यूज सिडनी की रिपोर्ट के मुताबिक, "बल्यू माउंटेन, इलावारा कोविड से काफी ज्यादा प्रभावित हैं." एससीजी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेराला और स्मिथफील्ड अलर्ट पर हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है, "मास्क पहनना अनिवार्य करने की चर्चाएं हैं और सात तारीख से शुरू हो रहे मैच में दर्शकों को न बुलाने की बात भी की जा रही है. यह होता है कि नहीं यह देखना होगा. हमें दिन में बाद में न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर से पता चलेगा. लेकिन आंकड़े काफी अहम हैं, 2020 के आखिरी दिन में 10 मामले सामने आए हैं."

रिपोर्ट में कहा गया है, "बीते दो सप्ताह में मामले जीरो से 170 तक पहुंचे हैं और यह काफी बड़ी बात है. हम ब्लू माउंटेन और इलावारा की बात कर रहे हैं." क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इस सप्ताह पुष्टि कर दी थी कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही होगा. उसे हालांकि दर्शकों के आंकड़ों के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है. सीए ने ब्रॉडकास्टिंग स्टाफ में भी कटौती करने का फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय दिग्गज फुटबॉलर का अर्जेंटीना की हार पर बड़ा बयान, 'स्पेन ने लियोनेल मेसी को...'
पूर्व भारतीय दिग्गज फुटबॉलर का अर्जेंटीना की हार पर बड़ा बयान, 'स्पेन ने लियोनेल मेसी को...'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
स्पेन की जीत के बाद रोमांटिक हुए 19 साल के लामिन यमाल, बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड को किया किस 
स्पेन की जीत के बाद रोमांटिक हुए 19 साल के लामिन यमाल, बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड को किया किस 

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget