एक्सप्लोरर

8 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी टीम इंडिया, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया में फोकस इस पर रहेगा कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम संयोजन सही कैसे बन पाता है. शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल पारी का आगाज करेंगे या शुभमन गिल, मिशेल स्टार्क या पैट कमिंस की गेंदों को झेलना आसान नहीं रहेगा.

नई जर्सी और कोरोना काल में नए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी. विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है जिसे उसकी धरती पर हराना कतई आसान नहीं होगा. भारतीय टीम 1992 विश्व कप की नेवी ब्लू जर्सी में नजर आयेगी.

मयंक अग्रवाल को मिल सकता है मौका

ऑस्ट्रेलिया में फोकस इस पर रहेगा कि रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम संयोजन सही कैसे बन पाता है. शिखर धवन के साथ मयंक अग्रवाल पारी का आगाज करेंगे या शुभमन गिल, मिशेल स्टार्क या पैट कमिंस की गेंदों को झेलना आसान नहीं रहेगा. भारतीय बल्लेबाजों का सामना सर्वश्रेष्ठ तेज आक्रमण से होने जा रहा है जबकि ऑस्ट्रेलिया के पास एडम जाम्पा के रूप में कुशल स्पिनर भी है जिसने कई बार कोहली को परेशान किया है. लय में लौटे स्टीव स्मिथ, रन मशीन डेविड वार्नर और उभरते सितारे मार्नस लाबुशेन की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराने के लिये भारतीयों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

केएल राहुल के लिए अग्निपरीक्षा

भारतीय एकादश में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी दोनों शामिल हो सकते हैं या टीम प्रबंधन टेस्ट श्रृंखला को ध्यान में रखकर एक मैच में एक को ही उतार सकता है. ऐसे में शारदुल ठाकुर और नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है. केएल राहुल के लिए भी यह दौरा अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. उपकप्तान राहुल आईपीएल में शानदार फार्म में थे जिसे वह बरकरार रखना चाहेंगे लेकिन असल चुनौती विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने की है जहां उन्हें युजवेंद्र चहल की गुगली को भांपना होगा. खुद राहुल मानते हैं कि धोनी की जगह लेना तो किसी के लिये संभव नहीं है.

हार्दिक पंड्या छठे या सातवें नंबर पर आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर है जिससे कोहली दो स्पिनर लेकर उतर सकते हैं. चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर ने पिछले दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम के लिये चहल चिंता का सबब होंगे. वहीं भुवनेश्वर कुमार जैसे डैथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज की गैर मौजूदगी में बुमराह पर अतिरिक्त जिम्मेदारी रहेगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी.

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवैल, एडम जंपा, मिशेल स्टॉर्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
वेस्टइंडीज पर PAK का पलटवार, तेज गेंदबाजों ने झटके 10 विकेट; शान मसूद चमके
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget