एक्सप्लोरर

IND v AUS: रोहित-कोहली की दमदार पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 7 विकेट से मात, सीरीज़ पर किया कब्ज़ा

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

IND vs AUS: शीर्ष स्तर के गेंदबाजों के खिलाफ शीर्ष स्तर की बल्लेबाजी क्या होती है यह भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा (119) और कप्तान विराट कोहली (89) ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बताया और भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इन दोनों के काम को अंजाम तक पहुंचाया श्रेयस अय्यर (नाबाद 44) ने. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने 47.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

मुंबई में खेले गए पहले मैच में भारत को बुरी तरह से हार मिली थी. राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाते हुए मैच जीत सीरीज बराबर कर ली और फिर रविवार को बेंगलुरू में एकतरफा प्रदर्शन कर सीरीज अपने नाम की. शिखर धवन फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे इसलिए बल्लेबाजी करने नहीं आए. भारतीय टीम के सामने एक इनफॉर्म बल्लेबाज की कमी पूरी करने की चुनौती थी. ऊपर से उनके स्थान पर सलामी बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल (19) के कुल स्कोर पर आउट हो गए.

U-19 World Cup: पहले मैच से भारत की शानदार शुरूआत, श्रीलंका को 90 रनों से हरा

यहां भारत पर संकट था क्योंकि कोहली और रोहित साझेदारी नहीं करते तो भारतीय मध्य क्रम के बूते जीत हासिल करना बेहद मुश्किल था. कप्तान और उप-कप्तान इस बात को अच्छे से जानते थे कि उन्हें साझेदारी करने की जरूरत है तभी टीम जीत हासिल कर सकती है.

दोनों ने बिल्कुल यही किया और दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत के रास्ते पर बनाए रखा. इस बीच दोनों बल्लेबाजों ने दबाव से बखूबी निपटते हुए शतकीय साझेदारी पूरी की. कोहली इसी दौरान वनडे में सबसे तेजी से पांच हजार रन बनाने वाले कप्तान बने तो रोहित वनडे में सबसे तेजी से 9000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने. इन दोनों के सामने न मिशेल स्टार्क चले और न ही पैट कमिंस.

एडम जाम्पा भी इस बार कोहली को फंसा नहीं पाए, लेकिन इस बार वह रोहित को अपने जाल में फंसाने में सफल रहे. जाम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में रोहित, स्टार्क के हाथों लपके गए. रोहित ने 128 गेंदों की पारी में आठ चौके और छह छक्के मारे. उनका विकेट 206 के कुल स्कोर पर गिरा.

अय्यर ने रोहित की कमी पूरी की और अपने कप्तान को अपना खेल खेलने की आजादी दी. अय्यर ने साथ ही अपने बल्ले से भी तेजी से रन बनाए. भारत को जीत के लिए जब 13 रनों की दरकार थी तभी जोश हेजलवुड ने कोहली को बोल्ड कर शतक पूरा नहीं करने दिया. कोहली ने अपनी पारी में 91 गेंदें खेलीं और आठ चौके लगाए.

अय्यर के साथ मनीष पांडे ने नाबाद आठ रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई. अय्यर ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया. उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (131) के शानदार शतक की मदद से 50 ओवरों में नौ विकेट पर 286 रनों का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और मेहमान टीम ने 8.5 ओवर में 46 रन तक अपने दोनों ओपनरों- डेविड वार्नर (3) और कप्तान एरॉन फिंच (19) के विकेट गंवा दिया. वार्नर को मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया जबकि फिंच गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए.

India vs Australia: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 9000 रन, नाम की ये खास उपलब्धि

इसके बाद स्मिथ और अपना तीसरा वनडे खेल रहे मार्नश लाबुशैन (54) ने तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को मजबूती दी. ऑस्ट्रेलिया ने फिर 173 के स्कोर पर ही लाबुशैन और बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए मिशेल स्टार्क (0) के रूप में लगातार दो विकेट खो दिए. दोनों बल्लेबाजों को रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया.

लाबुशैन ने 64 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया. लाबुशैन के आउट होने के बाद स्मिथ ने एलेक्स कैरी (35) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े.

मजबूत होती जा रही इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा. कुलदीप ने 231 के स्कोर पर कैरी को आउट करके मेहमानों को पांचवां झटका दिया. स्मिथ ने दूसरे छोर पर खड़े रहते हुए अपने करियर का नौवां शतक पूरा किया.

पिछले मैच में मात्र दो रन से शतक से चूकने वाले स्मिथ ने 117 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. स्मिथ का भारत के खिलाफ यह तीसरा शतक है. वह टीम के 273 के स्कोर पर सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.

स्मिथ ने अपनी पारी में कुल 132 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 14 चौके और एक छक्का लगाया. स्मिथ को शमी ने अय्यर के हाथों कैच कराया. शमी ने अपने इसी ओवर में पैट कमिंस (0) को भी बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका दिया . उनके अलावा एश्टन टर्नर ने चार, एश्टन एगर ने नाबाद 11, एडम जम्पा ने एक और हेजलवुड ने नाबाद एक रन बनाए.

भारत की ओर से शमी ने सर्वाधिक चार, जडेजा ने दो और नवदीप सैनी तथा कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए. तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार शतक जमाने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. वहीं विराट कोहली को सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़म्पा.

IND vs AUS: वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? शेड्यूल पर क्या है ताजा अपडेट
IPL 2026 का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा? शेड्यूल पर क्या है ताजा अपडेट
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget