एक्सप्लोरर

U-19 World Cup: पहले मैच से भारत की शानदार शुरूआत, श्रीलंका को 90 रनों से हराया

भारत ने मानगाउंग ओवल पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंकाई टीम को 45.2 ओवरों में 207 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की.

ब्लॉफोन्टेन: मौजूदा विजेता भारत ने अंडर-19 विश्व कप की शानदार शुरुआत करते हुए रविवार को खेले गए अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से करारी मात दी. भारत ने मानगाउंग ओवल पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंकाई टीम को 45.2 ओवरों में 207 रनों पर ढेर कर जीत हासिल की.

श्रीलंकाई कप्तान ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका के शीर्ष क्रम और मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उन्हें बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए. कप्तान निपुन धनंजय ही अर्धशतक जमा सके. उन्होंने 59 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए. राविंडु रसांथा एक रन से अर्धशतक से चूक गए. कामिला मिसारा ने भी 39 रनों का योगदान दिया लेकिन इन तीनों के अलावा मध्य क्रम में कोई और बल्लेबाज खड़ा नहीं हो सका और टीम का निचला क्रम तो पूरी तरह से ढह गया.

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए आकाश सिंह, सिद्देश वीर, रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए. कार्तिक त्यागी और सुशांत मिश्रा ने एक-एक विकेट लिए.

IND vs AUS: रोहित शर्मा और कोहली की दमदार पारी से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 7 विकेट से मात, सीरीज़ पर किया कब्ज़ा

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और टीम को मजबूत स्कोर दिया. यशस्वी जायसवाल (59) और दिव्यांश सक्सेना (29) ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. इसी स्कोर पर दिव्यांश आउट हो गए और यशस्वी 112 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 74 गेंदों का सामना कर आठ चौके मारे.

कप्तान प्रियम गर्ग ने 72 गेंदों पर बनाए 56 रन

यशस्वी के अलावा कप्तान प्रियम गर्ग ने 72 गेंदों पर 56 और ध्रुव जुरेल ने 48 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए. प्रियम ने अपनी पारी में सिर्फ दो चौके मारे. जुरेल ने अपनी पारी में 48 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा एक छक्का लगाया. जुरेल के साथ सिद्देश भी 44 रन बनाकर नाबाद रहे. सिद्देश ने तेजतर्रार पारी खेली. उन्होंने 27 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढें-

India vs Australia: रोहित शर्मा ने वनडे में पूरे किए 9000 रन, नाम की ये खास उपलब्धि

IND vs AUS: वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने विराट कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget