एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया की जीत में हार्दिक पांड्या निभा गए अहम भूमिका, कप्तान फिंच ने किया यह खुलासा

विराट कोहली ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रविवार को दूसरे वनडे में हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी करवाई.पांड्या ने कप्तान को निराश नहीं करते हुए शानदार गेंदबाजी की, पर इससे विरोधी टीम को भी फायदा हुआ.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 51 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रन बनाए. इस लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 338 रन ही बना पाई. मैच के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तारीफ की है. फिंच ने कहा कि हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से इस बात को जानने में मदद मिली की सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पर किस तरह की गेंदबाजी करनी है.

पांड्या ने पहले मैच के बाद कहा था कि वह गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है लेकिन दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों की पिटाई देखने के बाद कप्तान विराट कोहली ने पांड्या को गेंद थमाई. पांड्या ने चार ओवरों में 24 रन देकर शतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ का विकेट लिया.

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी फिंच की बात से सहमति जताते हुए ही दिखाई दिए. 89 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि पांड्या ने आस्ट्रेलिया को गेंदबाजी प्लान दे दिया था.

धीमी गति से हो रही थी समस्या

फिंच का कहना है कि पांड्या की धीमी गति की गेंदों के कारण उन पर रन बना पाना बेहद ही मुश्किल था. मैच के बाद फिंच ने कहा, "जैसा विराट ने कहा हमें पांड्या की गेंदबाजी से ब्लूप्रिंट मिल गया था. धीमी गति की गेंदों के कारण उन पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था."

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है. कप्तान ने टीम के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "यह बल्ले से परेफेक्ट था. आप जब भी 300 से ज्यादा रन बनाते हो यह अच्छा रहता है. दो शानदार जीत से खुश हूं."

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर के पांचों बल्लेबाजों ने रविवार को खेले गए मैच में 50 रन से ज्यादा की पारी खेली. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका था जब टॉप पांच बल्लेबाजों ने फिफ्टी स्कोर की हो.

Ind vs Aus: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने विराट को मजबूरी में लेना पड़ा ये बड़ा फैसला, सब रह गये हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget