एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: पूर्व कप्तान ने विराट को दी चेतावनी, कहा- अगर ऐसा नहीं हुआ तो 0-4 से हारेगा भारत

IND Vs AUS: टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी विराट कोहली का तीन टेस्ट में नहीं खेलना है. रोहित और ईशांत के नहीं खेलना भी टीम के लिए परेशानी का सबब बन गया है.

टीम इंडिया को 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे बड़ी मुश्किल कप्तान विराट कोहली का पहले टेस्ट के बाद भारत वापस लौट जाना है. इसके अलावा रोहित और ईशांत जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के दो टेस्ट से बाहर होना भी टीम इंडिया के लिए नई परेशानी का सबब बन गया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चेतावनी दी है कि इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है.

क्लार्क ने चेताया कि अगर कप्तान विराट कोहली स्वदेश लौटने से पहले लिमिटिड ओवर्स सीरीज में इंडियन टीम लय हासिल नहीं करती है तो वह टेस्ट सीरीज 0-4 से हार सकती है. कोहली को बीसीसीआई ने उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए पितृत्व अवकाश प्रदान किया है. वह तीन एक दिवसीय और इतने ही टी20 मैचों की श्रृंखला और फिर एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत की अगुआई करने के बाद स्वदेश लौटेंगे.

क्लार्क ने कहा, ''एक दिवसीय और टी20 मैचों में विराट कोहली आगे बढ़कर अगुआई कर सकता है. अगर भारत ने एक दिवसीय और टी20 में सफलता हासिल नहीं की तो फिर टेस्ट मैचों में वे गहरी मुसीबत में होंगे और मेरे नजरिये से उन्हें 0-4 से हार झेलनी पड़ेगी.''

बुमराह की भूमिका होगी अहम

क्लार्क का मानना है कि सिर्फ एक टेस्ट में खेलने के बावजूद करिश्माई भारतीय कप्तान सीमित ओवरों की सीरीज में दबदबा बनाकर टेस्ट श्रृंखला के नतीजे में बड़ी भूमिका निभा सकता है. उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि वह इस टीम को जो लय देगा वह पहले टेस्ट के बाद उसके जाने पर बड़ी भूमिका निभाएगी.''

दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच 27 नवंबर से सिडनी में वनडे सीरीज का आगाज होगा. आस्ट्रेलिया की विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे क्लार्क ने कहा कि इस श्रृंखला में जसप्रीत बुमराह की भूमिका अहम होगी और इस स्टार तेज गेंदबाज को आक्रामक गेंदबाजी करके मेजबान टीम को दबाव में डालना होगा.

क्लार्क ने साथ ही कहा कि बुमराह सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को परेशान करने में सफल रहे हैं और उनमें स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को भी परेशान करने की क्षमता है.

भारत ने 2018-19 में आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचा था. उस सीरीज में हालांकि मेजबान टीम अपने स्टार बल्लेबाजों स्मिथ और वार्नर के बिना उतरी थी जिन्हें 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण निलंबित किया गया था.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हुई एक टेस्ट की कटौती, घरेलू क्रिकेट की वापसी पर भी BCCI ने लिया फैसला

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने बायो बबल के खिलाफ उठाई आवाज, बताया क्या कीमत चुकानी पड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
टीम इंडिया का बदला कोच, रोहित शर्मा की आई प्रतिक्रिया; जानें क्या बोले
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Embed widget