एक्सप्लोरर

IND vs AUS Fourth Test: भारतीय टीम ने नेट्स पर बहाया जमकर पसीना, सीरीज के निर्णायक टेस्ट के लिए तैयार है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में कल से शुरू होने वाले सीरीज के चौथे और निर्णायक मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने जोर शोर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. चौथे टेस्ट से बाहर होने की अटकलों के बीच तेज़ गेंदबाज़ बुमराह भी प्रैक्टिस सेशन में टीम के साथ नज़र आए.

बिस्बेनः ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ब्रिस्बेन में कल से शुरू होने वाले सीरीज के चौथे और निर्णायक मुक़ाबले के लिए टीम इंडिया ने जोर शोर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. वैसे तो टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं और आखिरी टेस्ट के लिए अंतिम एकादश का चयन करना टीम प्रबंधन के लिए अभी भी सरदर्द बना हुआ है लेकिन मौजूदा खिलाड़ी जोरशोर से प्रेक्टिस में लगे हुए हैं.

बुमराह भी बने हुए हैं टीम के साथ

चौथे टेस्ट से बाहर होने की अटकलों के बीच तेज़ गेंदबाज़ बुमराह भी प्रैक्टिस सेशन में टीम के साथ नज़र आए. हालांकि इस दौरान उन्होंने प्रैक्टिस नहीं की और वो बॉलिंग कोच भरत अरुण के साथ बातचीत करते हुए नज़र आए. चाइनामेन गेंदबाज़ कुलदीप यादव को भी नेट्स पर जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया. उन्हें अंगूठे की चोट के चलते हुए बाहर हो चुके ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जगह टीम में जगह मिल सकती है. मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन संडर ने भी नेट्स पर जमकर अभ्यास किया. शार्दुल कल के मैच में बुमराह की जगह ले सकते हैं. भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूरे अभ्यास सत्र पर अपनी नज़र बनाए रखी और पूरी टीम को दिशा निर्देश देते हुए भी नज़र आए.

 बीसीसीआई ने किया ट्वीट  

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "सिडनी में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद, अब ये दोबारा एकजुट होने का समय है. हमने गाबा में होने वाले अंतिम टेस्ट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है."

अंतिम एकादश का चयन बनी सबसे बड़ी चुनौती 

अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों की चोट से परेशान टीम प्रबंधन के लिए अंतिम टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन का चयन करना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान बुमराह की पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. जडेजा और हनुमा विहारी पहले ही चौथे टेस्ट से बाहर हो चुके है. अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी पहले ही चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए है.

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज पुकोवस्की के भी मैच खेलने पर संदेह, सिडनी टेस्ट में हो गए थे चोटिल

AUS vs IND: क्या होगी चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की Playing XI, जानिए किनको मौका मिलने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget