एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट में दोनों टीमों में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, इन दो खिलाड़ियों पर टिकी होंगी सबकी नजरें

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी में शुरू होने जा रहा है. तीसरे टेस्ट के लिये टीम का चयन दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होगा.

Ind vs Aus 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया गुरुवार से सिडनी में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे. इस वक्त दोनों टीमें चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं. ऐसे में दोनों टीमें हर साल में तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगी. भारत मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मिली जीत की लय को बरकार रखना चाहेगा. वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरे टेस्ट में मिली करारी हार को भूलकर आगे बढ़ना चाहेगी. हालांकि, तीसरे टेस्ट के लिये टीम का चयन दोनों टीमों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होगा.

मैच से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल को नेट प्रैक्टिस के दौरान बायीं कलाई में चोट लगी थी. तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय टीम में रोहित शर्मा की वापसी और टी नटराजन का डेब्यू हो सकता है. रोहित शर्मा को शेष दो मैचों के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल की जगह ले सकते हैं और शुभमन गिल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. मंयक अग्रवाल इस श्रृंखला में खेले गए दो मैचों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं.

इससे पहले रोहित को आईपीएल 2020 में खेलते देखा गया था. वहीं दूसरी तरफ युवा गेंदबाज टी नटराजन को तीसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवेन में मौका मिल सकता है. नटराजन वनडे और टी-20 में डेब्यू कर अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर चुके हैं.

तीसरे टेस्ट मैच में सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की की वापसी देखने को मिल सकती है. दोनों ही बल्लेबाज घायल हो गए थे जिस कारण दोनों पहले दो टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे.

बता दें कि कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं. जिसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले टेस्ट मैच में और उमेश यादव दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. वहीं अब केएल राहुल के रूप में टीम इंडिया को झटका लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड
WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली महिला कौन?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाली महिला कौन?
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका
अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget