एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th test: ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हुए सलामी बल्लेबाज़ विल पुकोव्सकी, इस ओपनर को मिला मौका

सिडनी टेस्ट में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज़ विल पुकोवस्की ब्रिस्बेन टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. वह कंधे में चोट के कारण टीम से बाहर हुए हैं.

India vs Australia 4th test: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मार्कस हैरिस प्लेइंग इलेवन में चोटिल विल पुकोवस्की का स्थान लेंगे. पुकोवस्की को सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कंधे में चोट लग गई थी. चौथा टेस्ट मैच कल यानी शुक्रवार से गाबा में शुरू होगा.

पुकोवस्की ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में खेले गए मैच से टेस्ट डेब्यू किया था. गुरुवार सुबह वह फिटनेस टेस्ट पास करने में विफल रहे. आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने बताया कि गाबा में डेविड वॉर्नर के साथ हैरिस पारी की शुरुआत करेंगे.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के हवाले से लिखा, "पुकोवस्की ने ट्रेनिंग करने की कोशिश की और वह अच्छा नहीं कर सके. हमारी मेडिकल टीम के साथ मिलकर वह कुछ काम करेंगे, लेकिन वह चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. हैरिस उनका स्थान लेंगे."

पेन ने आगे कहा, "हैरिस हमारे बारे में काफी जानते हैं और वह शानदार खिलाड़ी हैं. वह हमारे हब में काफी दिनों से हैं. शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में उन्होंने काफी अच्छा किया है और वह मौके के हकदार हैं."

बता दें कि हैरिस ने एशेज-2019 के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेली है. हालांकि, वह भारत के पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी टीम का हिस्सा थे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है. चार मैचों की ये सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है.

चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन और जोश हेजलवुड.

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: जानिए क्यों चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया के एक दिन पहले नहीं किया प्लेइंग इलेवन का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान
आकिब नबी को टीम में शामिल नहीं करने पर भड़के इरफान पठान, दिया ये बयान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget