एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2019: देखिए कैसे धोनी ने बैटिंग के दौरान सेट की बांग्लादेश की फील्डिंग

मैच के 40वें ओवर में धोनी ने सब्बीर रहमान को गेंदबाजी करने से रोक दिया और स्कॉयर लेग पर फ्लिडिंग कर रहे खिलाड़ी को थोड़ा और अपनी तरफ खींचने को कहा. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बैटिंग कर रहा कोई खिलाड़ी अपने विरोधी टीम के फील्डिंग को भी सेट कर रहा था.

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपनी बल्लेबाजी, कीपिंग, फील्डिंग और न जाने किन किन चीजों से अपने फैंस का दिल जीत ले जाते हैं. लेकिन कई बार मैदान पर वो कुछ ऐसा भी कर जाते हैं जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. कुछ ऐसा ही कल खेले गए अभ्यास मैच के दौरान भी हुआ. वर्ल्ड कप 2019 की कल से शुरूआत होने वाली है. इससे पहले सभी टीमें अभ्यास मैच खेल रही हैं. भारतीय टीम ने भी कल बांग्लादेश के साथ मैच खेला और बेहतरीन तरीके से जीत हासिल की जहां धोनी ने शतक भी जमाया. लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जो आपको चौंका देगा. दरअसल धोनी बैटिंग कर रहे थे. तभी अचानक वो बांग्लादेश की फील्डिंग भी सेट करने लगे.

दरअसल मैच के 40वें ओवर में धोनी ने सब्बीर रहमान को गेंदबाजी करने से रोक दिया और स्कॉयर लेग पर फ्लिडिंग कर रहे खिलाड़ी को थोड़ा और अपनी तरफ खींचने को कहा. पहले तो ये किसी को समझ नहीं आया. लेकिन जब सब समझे तो सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई. सब्बीर ने भी बिना सोचे समझे धोनी की बात मान ली और फील्डर को जैसा धोनी चाहते थे वैसा सेट कर दिया.

बता दें कि क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब बैटिंग कर रहा कोई खिलाड़ी अपने विरोधी टीम के फील्डिंग को भी सेट कर रहा था. हालांकि ये साफ नहीं हो पाया कि धोनी ने ऐसा क्यों किया लेकिन चाहे ये अभ्यास मैच ही क्यों न है. धोनी के इस अंदाज से एक बात तो जाहिर हो गई कि ये खिलाड़ी अपने खेल को कितने बेहतर ढंग से सोचता है.

बता दें कि मैच के दौरान धोनी ने कुल 78 गेंदों में 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारत को 359 रनों तक पहुंचाया. धोनी के साथ केएल राहुल ने भी 99 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली और भारत ये मैच 95 रनों से जीत गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू हुआ? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग? टीम इंडिया में कौनसा नया अवॉर्ड शुरू? तिलक वर्मा बने पहले विजेता
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
बुमराह-अय्यर से ईशान-सुदंर, वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे भारत के 8 स्टार खिलाड़ी; टकराव है वजह
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
DSP बनने के बाद छलका आकाशदीप का दर्द, बोले- पहले बिहार में खेलना गुनाह जैसा लगता था
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित
IND vs ZIM 2nd T20 से पहले भारतीय टीम को मिला खास निमंत्रण, कप्तान और कोच को किया सम्मानित

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget