एक्सप्लोरर

InsVsPak: मैनचेस्टर में गरजा रोहित शर्मा का बल्ला, भारत ने पाक को दिया 337 रनों का विशाल लक्ष्य

पाकिस्तान ने टॉस जीतते हुए गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय बल्लेबाजों ने पाक गेंदबाजों की एक भी नहीं चलने दी. भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाते हुए पाकिस्तान को 337 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को शानदार शुरुआत दी और दोनों ने 136 रन जोड़े. इस मैचे में रोहित शर्मा ने शतक (140) लगाया.

मैनचेस्टर: विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला आज इंग्लैंड के शहर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जा रहा है. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान के सामने 336 रन विशाल स्कोर खड़ा किया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बाद भारत को पहले बल्लेबाज़ी का मौका दिया. इस मौके को भारत ने जमकर भुनाया और 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 337 रन बनाने होंगे.

बीच में 46वें ओवर में बारिश ने खलल पैदा किया लेकिन थोड़ी देर बाद मैच दोबारा शुरू हो गया. भारत के इस विशाल स्कोर में हिटमैन रोहित शर्मा के शानदार 140 रन शामिल हैं. साथ ही कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार 77 रन जोड़े. सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 57 रनों की पारी खेली.

भारत की पारी

शिखर धवन की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की तरफ से सधी हुई बल्लेबाज़ी की शुरुआत की. भारत का पहला विकेट 24वें ओवर में 136 के स्कोर पर गिरा. तब केएल राहुल अपना अर्धशतक पूरा करके पवेलियन लौटे.

दूसरे विकेट पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी रन बटोरने में लग गई. लेकिन 39वें ओवर में रोहित शर्मा कैच आउट हो गए. हालांकि तब तक वे एक शानदार पारी खेल चुके थे. 3 छक्के और 14 चौकों की मदद से 140 रन की पारी पूरी कर चुके थे. तीसरे विकेट पर हार्दिक पांड्या आए, लेकिन महज़ 26 रन जोड़कर ही पवेलियन लौट गए.

चौथे विकेट पर आए महेंद्र सिंह धोनी को मोहम्मद आमिर ने एक रन पर ही पवेलियन भेज दिया. पांचवें विकेट पर विजय शंकर आए, लेकिन उनका साथ कोहली ने छोड़ दिया. कोहली ने 77 रनों की शानदारी पारी खेली. कोहली के आउट होने के साथ ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और आगे 2 ओवर और दो गेंद बाकी थे. कोहली के आउट होने के बाद केदार जाधव क्रीज पर आए और विजय शंकर का साथ दिया. दोनों नॉट आउट रहे.

पाकिस्तान की बेदम गेदबाज़ी

भारतीय बल्लेबाज़ी के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज़ बेदम नज़र आए. हालांकि, मोहम्मद आमिर तीन विकेट लेने में कामयाब रहे. मोहम्मद आमिर ने सधी हुई गेंदबाज़ी की और अपने 10 ओवर के स्पेल में 47 रन दिए. वहीं हसन अली और वहाब रियाज़ काफी महंगे साबित हुए. हसन अली ने 9 ओवर में 84 रन गंवाए और महज़ एक विकेट ही चटका पाए. इसी तरह वहाब रियाज ने 10 ओवर में एक विकेट हासिल करके 71 रन दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
IND vs ZIM 3rd T20: तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनों का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 का लक्ष्य, शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget