एक्सप्लोरर

ICC चीफ शशांक मनोहर को आम्रपाली ग्रुप से मिले 36 लाख रुपये, कोर्ट के जजमेंट में आया सामने

आम्रपाली ग्रुप पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन कैसिंल कर दिया है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आम्रपाली ग्रुप को लेकर सुनाए गए जजमेंट में आईसीसी के चैयरमैन शशांक मनोहर को लेकर बड़ी बात सामने आई है. आम्रपाली ग्रुप के सीएमडी अनिल कुमार शर्मा ने शशांक मनोहर को 36 लाख रुपये भुगतान किया जो कि घर खरीदने वाले लोगों के फंड का गलत इस्तेमाल करने की कैटेगरी में आता है.

अनिल कुमार शर्मा ने फंड का गलत इस्तेमाल करते हुए 8.71 करोड़ रुपये का भुगतान किया और मनोहर का नाम भी इसी लिस्ट में शुमार हुआ है. कोर्ट ने रियल एस्टेट ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामलो में ईडी की जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने डायरेक्टर्स को घोटाले में शामिल पाते हुए इसे फंड का गलत इस्तेमाल करार दिया है.

कोर्ट ने पाया है कि डायरेक्टर्स और ऑफिसर्स ने मिलकर घर खरीदारों के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है. मनोहर को भी इसी पैसे में से 36 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. पेशे से वकीत शशांक मनोहर ने कहा है कि वह एक मामले में आम्रपाली ग्रुप की ओर से पटना हाईकोर्ट में पेश हुए थे. इसके अलावा शशांक मनोहर ने आम्रपाली ग्रुप से अपना कोई और संबंध होने से इंकार किया है.

जजमेंट के मुताबिक मनोहर को ये राशि सीधे अनिल शर्मा की देखरेख में दी गई है. कोर्ट के जजमेंट में मनोहर का नाम दो बार शुमार हुआ है, पहला तो उन लोगों में जिन्हें सीधे तौर पर फंड दिया गया है, दूसरा उन लोगों की सूचि में जिन्हें अनिल शर्मा द्वारा सीधे तौर पर भुगतान किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने आम्रपाली ग्रुप पर कार्रवाई करते हुए कंपनी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया है. अब राज्य द्वारा संचालित की जाने वाली नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कोपरेशन लिमिटिड ग्रुप से जुड़े हुए सारे प्रोजेक्ट पूरे करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget