एक्सप्लोरर

मैं बहुत स्वार्थी बन जाऊंगा अगर इस वक्त मैं क्रिकेट या IPL की बात करूंगा: हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में फिलहाल उन्हें क्रिकेट नहीं बल्कि लोगों की चिंता हो रही है. इसमें वो मजदूर शामिल हैं जो बिना पैसों के पैदल अपने घर जा रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह फिलहाल आईपीएल को लेकर ज्यादा सोचना नहीं चाहते. पीएम मोदी के एलान के बाद पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है. ऐसे में पूरे देश में सबकुछ बंद है. लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे, दुकानें बंद है, खेल के टूर्नामेंट्स आदि सबकुछ 21 दिन के लिए पूरी तरह बंद है. हरभजन ने कहा कि देश के सामने क्रिकेट बहुत छोटी चीज है. और मैं फिलहाल देश और लोगों की सेहत की चिंता कर रहा हूं न कि क्रिकेट की.

उन्होंने आगे कहा कि इस चैलेंजिंग समय में हमें एक दूसरे के साथ रहना है और देश को एक बार फिर खड़ा करना है. आईपीएल का 13वां सीजन इस 29 मार्च को शुरू होने वाला था लेकिन फिर उसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया. हालांकि इसपर अब तक कुछ भी फैसला नहीं लिया जा सका है लेकिन ऐसा लग रहा है कि टूर्नामेंट को कैंसिल किया जा सकता है.

हरभजन ने उन मजदूरों को लेकर भी कहा कि जो लोग अपना काम छोड़कर और कोरोना के चलते अपने घर वापस जा रहे हैं उनके लिए काफी चिंता की बात है. ऐसे में सरकार उनके लिए जरूरी कदम उठा रही है जिससे उन्हें तकलीफ न हो सके.

हरभजन ने आगे कहा कि मजदूरों के बारे में सोचकर अगला फैसला लेना होगा. क्योंकि उनके पास न तो घर, खाना और न ही नौकरी है. सरकार को पहले उनके बारे में सोचना होगा. जिस हालत में वो बिना पैसों को घर जा रहे हैं. ये बहुत ही उदास करने वाला लम्हा है. मैं बस यही आशा करता हूं कि ये सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए और देश वापस अपने पैरों पर खड़ा हो जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget