एक्सप्लोरर

हॉकी विश्व कप 2018 : भारत ने दिखाया दम, दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से रौंदा

भारतीय टीम ने सिमरनजीत सिंह के दो, मनदीप सिंह के एक, ललित उपाध्‍याय के एक और आकाशदीप सिंह के एक गोल की मदद से 5-0 की जीत दर्ज की.

भुवनेश्वर: पूरे 43 साल बाद विश्व कप में पदक जीतने के इरादे से उतरी भारतीय हाकी टीम ने खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में दर्शकों को निराश नहीं करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराकर बुधवार को अपने अभियान का शानदार आगाज किया. अब तक एकमात्र 1975 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को इस बार खिताब के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है. विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज कोच हरेंद्र सिंह की टीम ने अपेक्षा के अनुरूप शुरूआत करते हुए 15वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका को पूरे 60 मिनट मैच में वापसी का मौका ही नहीं दिया .

आठ बरस बाद अपनी मेजबानी में विश्व कप खेल रही भारतीय टीम के लिये कलिंगा स्टेडियम शानदार खेल दिखाया. पूल सी के इस मैच में भारत के लिये सिमरनजीत सिंह (43वां और 46वां मिनट), मनदीप सिंह (10वां मिनट), आकाशदीप सिंह (12वां मिनट) और ललित उपाध्याय (45वां मिनट) ने गोल दागे. कोच हरेंद्र सिंह ने टूर्नामेंट से पहले ही कहा था कि उनके खिलाड़ी आक्रामक खेल दिखायेंगे और पहले ही मिनट से मनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने वही किया. भारत को पहला पेनल्टी कार्नर सातवें मिनट में मिला जिस पर हरमनप्रीत सिंह का निशाना चूकने के बाद मनदीप ने रिबाउंड पर गोल दागा.

पहले क्वार्टर में ही भारत ने अपनी बढ़त दुगुनी कर ली जब 12वें मिनट में आकाशदीप ने बेहतरीन फील्ड गोल किया. दूसरे क्वार्टर में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के डिफेंस को भेदने में नाकाम रही. भारत को 19वें मिनट में मिला पेनल्टी कार्नर बेकार गया जबकि 27वें मिनट में नीलाकांता शर्मा ने गोल करने का सुनहरा मौका गंवा दिया. हार्दिक ने सर्कल के भीतर उन्हें गेंद सौंपी लेकिन वह चूक गए.

ब्रेक के बाद भारत को 34वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत फिर गोल नहीं कर सके. तीसरे क्वार्टर के आखिरी दो मिनट में भारत ने दो गोल करके अपनी बढत और मजबूत कर ली. सिमरनजीत ने 43वें मिनट में और इसके दो मिनट बाद ललित ने गोल किया. मनदीप अकेले गेंद लेकर दाहिने फ्लैंक से दौड़े और सिमरनजीत को सर्कल के भीतर उम्दा क्रास दिया जिसने गेंद को गोल के भीतर डिफ्लैक्ट करने में कोई चूक नहीं की . इसके दो मिनट बाद आकाशदीप के मूव पर ललित ने गोल करके भारत को 4-0 की बढत दिला दी .

आखिरी क्वार्टर में भारत को पहले ही मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला. इस पर सिमरनजीत ने दक्षिण अफ्रीकी गोलकीपर रासी पीटर्स को छकाकर रिबाउंड पर गोल दागा. दक्षिण अफ्रीका को मैच का एकमात्र पेनल्टी कार्नर 42वें मिनट में मिला जिस पर गोल नहीं हो सका.

भारत-पाक रिश्तों पर इमरान का तंज़ , कहा- मैं ख्वाब देखता हूं, चांस लेता हूं, वोट बैंक नहीं देखता

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget