एक्सप्लोरर

हॉकी प्रो लीग में अर्जेंटीना से हारा भारत, शूट आउट में हुआ रोमांचक मुकाबले का फैसला

हॉकी प्रो लीग में भारतीय टीम सात मैचों में 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग में एक और हार का सामना करना पड़ा. शनिवार को हुए मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को शूटआउट में 3-1 से हरा दिया. निर्धारित समय तक यह मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था. भारत के लिये गुरजंत सिंह ने 38वें और मनदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागे. वहीं अर्जेंटीना के लिये निकोलस अकोस्टा ने 45वें और निकोलस कीनन ने 52वें मिनट में गोल किये.

टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम के लिए मैच की शुरुआत तो बहुत अच्छी रही, लेकिन अंत खराब रहा. शूटआउट में टीम के स्ट्राइकर फ्लॉप रहे. अभिषेक, गुरजंत और सुखजीत सिंह शूटआउट में चूक गए. केवल हरमनप्रीत सिंह ही गोलकीपर को छकाने में कामयाब रहे. उधर, अर्जेंटीना के लिये कीनन, टॉमस डोमेने और लुकास टोस्कानी ने शूट आउट में कामयाबी हासिल की.

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने एक बोनस अंक भी बना लिया और वह पांच मैचों में 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई. वहीं, भारतीय टीम सात मैचों में 13 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है. दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा.

ऐसा रहा मुकाबले का रोमांच
मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ भारत ने बेहतर शुरुआत की. पहले दो क्वार्टर में भारतीयों का दबदबा रहा. हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के लिये कई मौके बनाये लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं किया जा सका. अर्जेंटीना के फॉरवर्ड ने भी कुछ मौके बनाए लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने अच्छे बचाव किये.

मुकाबले का पहला पेनल्टी कॉर्नर अर्जेंटीना को मिला जो बेकार गया. इसके बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं हो सका. शुरुआती दोनों क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाकर विरोधी डिफेंस को दबाव में रखा.
 
तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रमण जारी रखा और गुरंजत ने भारत को बढ़त दिला दी. हालांकि अर्जेंटीना ने भी इस क्वार्टर के आखिरी मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया. इसके बाद चौथे क्वार्टर में कीनन ने अर्जेंटीना को बढत दिला दी. यहां से अर्जेंटीना ने अपनी लीड का अच्छा बचाव किया लेकिन मैच के आखिरी मिनट में मनदीप ने बराबरी का गोल करके मैच को शूटआउट में खींच लिया. हालांकि शूटआउट में भारतीय टीम को मैच गंवाना पड़ा.

यह भी पढ़ें..

Watch: फिल्म 'बीस्ट' के गाने पर दो इंदौरियों का ठुमका, वेंकटेश और आवेश ने किया जोरदार डांस

एक-दूजे के हुए ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन, होली के दिन की शादी; सामने आई ये खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया के 3 स्टार झेलते रहते हैं चोट की मार, रिटायरमेंट ज्यादा दूर नहीं
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
आज कितने मेडल जीत सकता है भारत? देखें CWG 2026 में 2 जुलाई का शेड्यूल
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget