एक्सप्लोरर

हॉकी: संघ से नहीं मिली कोई मदद तो अपने खर्च पर आ गई दक्षिण अफ्रीकी टीम

लखनउ: आखिरी लीग मैच में मेजबान भारत को कड़ी चुनौती देने वाली दक्षिण अफ्रीका की हॉकी टीम को ना तो यहां के समान सुविधायें मयस्सर हैं और ना ही पैसा लेकिन हॉकी का जुनून है कि उनके माता पिता ने जूनियर विश्व कप में खेलने के लिये न सिर्फ उन पर खर्च किया बल्कि उनकी हौसलाअफजाई के लिये अपने खर्च पर यहां पहुंचे हैं.

दक्षिण अफ्रीका ने यहां चल रहे जूनियर हॉकी विश्व कप के आखिरी लीग मैच में भारत को काफी परेशान किया हालांकि टीम 1-2 से हार गई लेकिन अपने खेल की छाप छोड़ी. इस टीम की हौसलाअफजाई के लिये कई खिलाड़ियों के माता पिता और बहन केपटाउन, नटाल , पोर्ट एलिजाबेथ, डरबन और जोहानिसबर्ग से यहां पहुंचे हैं.

कप्तान एलेक्स स्टीवर्ट के पिता लीथ स्टीवर्ट 1978 से 1988 के बीच दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिये खेल चुके हैं. वह अपनी पत्नी लॉरेन के साथ टूर्नामेंट देखने यहां पहुंचे हैं. उन्हें मेजर ध्यानचंद स्टेडियम स्थित दर्शक दीर्घा में दक्षिण अफ्रीकी टीम की जर्सी पहने ध्वज लहराते देखा जा सकता है.

लॉरेन ने कहा ,‘‘ इस टीम में सभी युवा खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली है लेकिन ना तो उन्हें एक्सपोजर मिलता है और ना ही पैसा. भविष्य भी अनिश्चित है. दक्षिण अफ्रीका में हॉकी महासंघ है लेकिन खिलाड़ियों के लिये कुछ नहीं करता. यहां तक कि कोच को भी वेतन नहीं दिया जाता.’’

वहीं जोहानिसबर्ग से आये माइक पाफ का बेटा वोल्टर टीम का मुख्य स्ट्राइकर है. उन्होंने कहा ,‘‘हमारे साथ 10 और लोग अपने बच्चों के लिये यहां आये है. हमने सिर्फ अपनी यात्रा पर ही खर्च नहीं किया बल्कि अपने अपने बच्चों की यात्रा पर भी खर्च किया है. हॉकी के लिये हमारा लगाव हमें यहां तक ले आया है.’’ लीथ ने कहा कि हॉकी इंडिया लीग के चलते दक्षिण अफ्रीका में अब खेल लोकप्रिय हो रहा है लेकिन अभी काफी प्रयास किये जाने बाकी हैं.

उन्होंने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका में क्रिकेट और रग्बी का क्रेज है लेकिल अब हॉकी भी लोकप्रिय हो रहा है. हॉकी इंडिया लीग का प्रसारण होने से इसकी लोकप्रियता बढी है. बच्चों को खेल के साथ सुरक्षित भविष्य भी मिलना जरूरी है. इन बच्चों ने टूर्नामेंटों के बिना और विदेश में अभ्यास के बिना इतनी तैयारी की है. इन्हें प्रोत्साहन मिलने पर ये बड़ी टीमों को चौका सकते हैं. भारत के खिलाफ इनका प्रदर्शन शानदार था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget