एक्सप्लोरर

धोनी को भी आता है गुस्सा, इरफान पठान ने कहा- बल्ला फेंक कर सीधे ड्रेसिंग रूम में घुस गए

इरफान पठान ने कहा कि एमएस धोनी को भी गुस्सा आता है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान एक बार धोनी को गलत आउट दिए जाने पर वो गुस्सा हो गए और सीधे बल्ला फेंक कर ड्रेसिंग रूम के अंदर घुस गए.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर दूसरी टीमों के खिलाफ सफल रणनीति बनाने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दुनिया उन्हें 'कैप्टन कूल' के नाम से भी जानती है. धोनी ने कई बार टीम इंडिया को बेहद करीबी मैच में विजयी बनाया और शांत होकर अंत तक लड़ना भी सिखाया है. वो धोनी ही थे जिन्होंने साल 2007 के वर्ल्ड टी20 फाइनल के दौरान जोगिंदर शर्मा को ओवर दिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि वो टीम इंडिया को मैच जीता सकते हैं. वहीं साल 2013 के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ये धोनी का ही फैसला था जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी थी.

ऐसे फैसलों के कारण ही एमएस धोनी टीम इंडिया को इतने आगे तक लेकर गए. धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की. लेकिन इस बीच अगर धोनी के करियर पर गौर किया जाए तो बहुत कम मौके ऐसे हैं जब धोनी को मैदान पर गुस्सा आया हो. लेकिन टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने खुलासा किया है कि धोनी को गुस्सा आता है.

स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड पर बात करते हुए पठान ने कहा कि साल 2007 के वॉर्मअप सेशन के दौरान धोनी को गुस्सा आया था. पठान ने कहा कि हम प्रैक्टिस कर रहे थे. उस दौरान मैच भी हुआ, इस बीच धोनी को अचानक गुस्सा आया और वो सीधे बल्ला फेंक कर ड्रेसिंग रूम की तरफ चल दिए. दरअसल वॉर्मअप के दौरान दो टीमें थी जिसमें से एक टीम ने धोनी को आउट दे दिया लेकिन उनको लगा कि वो आउट नहीं हैं. ऐसे में वो बल्ला फेंक कर गुस्से में ड्रेसिंग रूम की तरफ जाने लगें.

बता दें कि आईसीसी ट्रॉफी के अलावा धोनी ने तीन आईपीएल ट्रॉफी भी अपने नाम किए हैं. पिछले साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद एमएस धोनी ने आज तक टीम इंडिया ने दोबारा एंट्री नहीं की है. ऐसे में अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शायद अब कभी वापस नहीं आ पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget