एक्सप्लोरर

हसीन जहां ने शमी के साथ सुलह से किया इंकार, डर की वजह से मांगी सुरक्षा

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शमी की पत्नी ने आज एक बार फिर से सामने आकर ये साफ कर दिया कि वो शमी के साथ किसी भी तरह की सुलह नहीं चाहती. इसके साथ ही हसीन ने सीएम ममता बैनर्जी से भी इस लड़ाई में उनका साथ देने की अपील की है.

नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शमी की पत्नी ने आज एक बार फिर से सामने आकर ये साफ कर दिया कि वो शमी के साथ किसी भी तरह की सुलह नहीं चाहती. इसके साथ ही हसीन ने सीएम ममता बैनर्जी से भी इस लड़ाई में उनका साथ देने की अपील की है. हसीन जहां ने बताया कि शमी हसीन से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की. हसीन ने कहा कि शमी ने किसी अन्य सदस्य के जरिए उन्हें मैसेज करवाया. शमी ने मैसेज के जरिए कहा कि 'उन्हें बेबो(शमी की बेटी) से बात करनी है.' जिसके जवाब में हसीन ने शमी से कहा, 'अगर आपको बेबो की फिक्र होती तो आप ये गंदगी ये काम नहीं करते.' सहसपुर के अपने घर में शमी ने बसा रखा है हसीन के लिए 'आलीशान जहां' मैसेज के जरिए हुई शमी-हसीन की बातचीत में शमी ने हसीन से ये भी पूछा कि वो क्या चाहती हैं. जिसके जवाब में हसीन ने कहा, 'तुम पूरे मीडिया के सामने आओ और अपना गुनाह कबूल करो.' हसीन के मुताबिक शमी ने इसके जवाब में कहा कि 'निकाह कबूल किया ना और तुमने क्या मेरे साथ कम किया है.' इन सब बातचीत के बारे में हसीन ने कहा कि 'इन मैसेजिस से आप सभी अंदाज़ा लगा सकते हो कि वो मुझे धमकी दे रहा है या कुछ प्लेनिंग कर रहा है.' हसीन बोलीं 'शमी इस वक्त सिर्फ अपना करिअर बचाने के बारे में सोच रहा है. जो इंसान अपना घर बचाना चाहेगा वो इस तरह से बात नहीं करेगा और किसी थर्ड पर्सन से मैसेज नहीं करवाएगा.' EXCLUSIVE: शमी के घर को बचाने के लिए आगे आईं हसीन की बचपन की दोस्त इन सब बातों के अलावा हसीन ने बताया कि शमी ने आज उन्हें वट्सऐप पर कॉल भी की. जिसमें शमी ने कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती, मुझे और मेरे परिवार को तुमने फंसाया है.' इसके जवाब में हसीन ने शमी से कहा कि 'वो अपने मरे हुए बाप की कसम खाकर कहें कि मेरे(हसीन) लगाए हुए इल्ज़ाम झूठे हैं, इसके बाद मैंने फोन काट दिया.' हसीन जहां ने आज बिल्कुल सख्त लहजे में कहा कि वो कोई भी सुलह नहीं चाहती. अगर ये बातें सुलह में सुलझ जाती तो फिर मामला यहां तक आता ही नहीं. उन्होंने कहा कि अगर आज वो हार जाएंगी तो फिर नारी समाज हार जाएगा. हसीन ने कहा कि 'मैं ये जानती हूं कि शमी के पास पैसा, फेम, पावर है लेकिन मुझे भी देखना है कि इस लड़ाई में सच्चाई की जीत होती है या नहीं.' इसके साथ ही हसीन ने बंगाल की सीएम ममता बैनर्जी से भी सपोर्ट की अपील की. उन्होंने ममता से अपील करते हुए कहा कि 'मैडम मैं ये नहीं कहती कि आप मेरे सपोर्ट में कुछ बोलें, मैं ये नहीं कहती कि आप किसी के अगेंस्ट में लड़ें. लेकिन मैं सिर्फ इतना अपील करूंगी कि जो लड़ाई है आप उसमें मेरा साथ दें.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
रोहित शर्मा कप्तान, PAK क्रिकेटर ने चुनी परफेक्ट टी20 टीम, एक भी पाकिस्तानी को नहीं दी जगह
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त
फ्री में जाएं स्टेडियम और देखें मैच, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget