एक्सप्लोरर

हसीन जहां के आरोपों पर शमी के घर अमरोहा पहुंची कोलकाता पुलिस

शमी के भाई पर पत्नी हसीन जहां के रेप के आरोप पर पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस उनके घर अमरोहा पहुंची है.

नई दिल्ली: पत्नी से विवाद का सामना कर रहे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. शमी के भाई पर पत्नी हसीन जहां के रेप के आरोप पर पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस उनके अमरोहा वाले घर पहुंची है. बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर भी घरेलू हिंसा और पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा से पैसे लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे.

ये है हसीन जहां का आरोप

हसीन जहां ने आरोप लगाया है कि पति शमी की मौजूदगी में उनके बड़े भाई ने उनसे दुष्कर्म किया. साथ ही हसीन ने कहा कि शमी ने खुद ही उन्हें कमरे के अंदर बड़े भाई के पास धक्का देकर बंद कर दिया था. वहां उनके साथ दुष्कर्म होता रहा लेकिन शमी ने कोई मदद नहीं की.

भाई पर लगे रेप के आरोपों पर शमी की सफाई

भाई पर लगे रेप के आरोपों पर मोहम्मद शमी ने कहा कि 'हसीन ने 7 दिसंबर को मेरे भाई पर रेप के आरोप लगाए हैं, 6 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट खत्म हुआ और उसी दिन हम लोग भुवनेश्वर के रिसेप्शन के लिए दिल्ली गए थे. जिसमें हसीन भी बच्ची के साथ शामिल थीं.'

शमी ने कहा, 'फंक्शन के अगले दिन 7 तारीख को सुबह 11 बजे हसीन ताज़ होटल से निकलकर पांच घंटे बाद अमरोहा लौट गईं. जहां पहुंचने में उन्हें तकरीबन 5 घंटे लगे. वो चार या साढ़े चार बजे मेरे गांव पहुंचती हैं. इसके 15 मिनट के बाद मैं फार्म-हाउस चला जाता हूं. इतना ही नहीं खुद हसीन मुझे मैसेज करती हैं कि आपको ठंड लग जाएगी, स्वेटर ले लीजिएगा, मैं उन्हें जवाब भी देता हूं कि मैं ले लूंगा.'

इसके बाद शमी ने अपने भाई का ज़िक्र करते हुए कहा कि 'लेकिन इन सब में भाई कहां से आ गया. इस दौरान भाई वहां है ही नहीं, भाई उस जगह से 30 किलोमीटर दूर मुरादाबाद में हैं. फिर रेप कैसे हो गया?'

देखें शमी के जवाब का पूरा वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget