एक्सप्लोरर

रनों की भूख और कड़ी मेहनत है विराट की सफलता का राज़: विक्रम राठौर

कोलकाता: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विक्रम राठौर का कहना है कि विराट कोहली की सफलता का राज योग्यता के साथ रनों की भूख और कड़ी मेहनत है. राठौर ने यह बात मंगलवार को कही. वह इस समय हिमाचल प्रदेश की रणजी टीम के कोच हैं जिसे बुधवार से शुरू हो रहे ग्रुप-डी के मुकाबले में बंगाल से भिड़ना है. राठौर ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वह हमेशा से ही महान खिलाड़ी रहे हैं. मेरा मानना है कि वह रनों के बेहद भूखे और कड़ी मेहनत करने वाले हैं. वह आज जो कुछ भी हैं उसमें इन सभी चीजों का योगदान है." राठौर ने भारत के लिए 1996 से 1997 तक छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे. उनका कहना है कि कोहली हमेशा से सुपरस्टार बनना चाहते थे. उन्होंने कहा, "वह सुपरस्टार बनना चाहते थे. वह इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं. उनमें हमेशा से यह योग्यता थी. इन सभी चीजों का संयोजन उनके लिए काम कर रहा है और वह देश के लिए काफी अच्छा कर रहे हैं." कोहली ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज में दो शतक जड़े हैं. इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था. राठौर से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा टीम भारत की सबसे सफल टीम है तो राठौर ने कहा कि आने वाला दक्षिण अफ्रीका दौरा इस बात को साफ कर देगा. भारत तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए अगले साल जनवरी-फरवरी में दक्षिण अफ्रीका जाएगा. राठौर ने कहा, "यह भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है या नहीं, यह कहना मुश्किल है. वह विदेशों में कैसा खेलते हैं, दक्षिण अफ्रीका में कैसा प्रदर्शन करते हैं, उनके सामने किस तरह की टीमें आती हैं इसका काफी असर पड़ेगा." उन्होंने कहा, "दक्षिण अफ्रीका का अगामी दौरा टीम के लिए काफी अहम होगा."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट विश्व कप से कितना है अलग
क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट से कितना है अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget