एक्सप्लोरर

IPL आयोजन को लेकर फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार, विदेशी खिलाड़ियों को मिलनी चाहिए मंजूरी: केकेआर सीईओ

आईपीएल का 13वां सीजन कोरोनवायरस के कारण अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है . ऐसी चर्चा है कि यह लीग अक्टूबर-नवंबर के बीच हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इस बीच होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो जाए.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और महाप्रबंधक वैंकी मैसूर ने गुरुवार को कहा है कि लीग की सभी फ्रेंचाइजियां का मानना है कि लीग जब भी आयोजित की जाए, इसके मुख्य प्रारूप से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए और जिस प्रारूप में लीग खेली जाती है उसी तरह से इसे आयोजित किया जाना चाहिए. उन्होंने साथ ही कहा है कि विदेशी खिलाड़ियों को भी हमेशा की तरह मंजूरी मिलनी चाहिए.

आईपीएल का 13वां सीजन कोरोनवायरस के कारण अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है . ऐसी चर्चा है कि यह लीग अक्टूबर-नवंबर के बीच हो सकता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि इस बीच होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो जाए.

स्वास्थ परेशानियां और यातायात संबंधी पाबंदियों के चलते विदेशी खिलाड़ियों के बिना भी आईपीएल कराने की चर्चाएं हैं.

मैसूर ने गुरुवार को यहां फ्रेंचाइजी द्वारा अम्फान तूफान से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए लॉन्च किए गए कार्यक्रम केकेआर सहायता वाहन के मौके पर कहा कि लीग की विशेषता से कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए.

मैसूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि इसमें कोई शक की बात नहीं है कि आईपीएल एक ऐसी वस्तू बन गया जिसका बोलबाला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है."

उन्होंने कहा, "इसका कारण उन सभी चीजों का संयोजन है जो आईपीएल को बनाती हैं. हां यह इंडियन प्रीमियर लीग है और यह खासकर भारतीय खिलाड़ियों के लिए है जो किसी भी टीम की रीढ़ की हड्डी हैं, लेकिन हमें इस बात को मानना पड़ेगा. जब आप हमारी टीम को देखते हैं तो उसमें सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन हैं. जब यह चारों हमारे भारतीय खिलाड़ियों के साथ मिलकर जो संयोजन बनाते हैं वही चीज इस आईपीएल को काफी विशेष बनाती है."

उन्होंने कहा, "आप किसी भी टीम को देख सकते हैं और इसी बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं. इसलिए हमें एक चीज के बारे में सोचना चाहिए कि हमें इसकी विशेषता से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए. वस्तू की विशेषता ही उसे अलग बनाती है."

मैसूर ने कहा, "मैं नाइट राइडर्स की तरफ से आपसे कह सकता हूं और अधिकतर फ्रेंचाइजियों की तरफ से भी यह कहना ठीक होगा कि सभी का एकमत यह है कि टूर्नामेंट पूरे प्रारूप में खेला जाना चाहिए, उतने ही मैच, सभी खिलाड़ियों को इसका हिस्सा बनना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि जो भी विंडो आईपीएल के लिए हमें मिलेगी हमें उसमें ऐसा करने में सफल रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान; जानें कितने मैच होंगे
अगले महीने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का एलान
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
अफवाह हैं हार्दिक पांड्या को लेकर सारी ट्रेड डील्स, मुंबई इंडियंस से आई खबर उड़ा देगी आपके होश
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget