एक्सप्लोरर

आस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थर फेंकने को लेकर चार गिरफ्तार

गुवाहाटी: आस्ट्रेलिया की टी-20 टीम की बस पर 10 अक्टूबर की शाम को पत्थर फेंकने के आरोप में रविवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. असम के पुलिस प्रमुख ने यह जानकारी दी. इन चारों को गोरचक पुलिस थाने में दर्ज मामले के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा युवकों पर धारा 336 (जीवन को खतरे में लाने), 427 (अपमानजनक क्षति) और 511 (अपराध करने का प्रयास) भी लगाई है. हालांकि, पुलिस ने इनके नाम का खुलासा नहीं किया क्योंकि यह अभी पता नहीं चल पाया है कि आरोपी किशोर हैं या वयस्क. पुलिस महानिदेशक मुकेश सहाय ने कहा, "अभी तक हुई जांच से पता चला है कि युवक आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के बुरे प्रदर्शन से नाराज थे. उन्होंने मैच शुरू होने से पहले मदिरा का सेवन भी किया था." सहाय ने आगे कहा, "रात के खाने के बाद, वे शहर की साकुची इलाके के निकट बामूनपारा चौक में गपशप कर रहे थे जहां उन्होंने टीम की बस को देखा. उनमें से एक ने बस पर पत्थर फेंका और वह भाग खड़े हुए." गुवाहाटी में तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में आठ विकेट से जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को क्रिकेट स्टेडियम से होटल लौट रही थी, तब उनकी बस पर पत्थर फेंका गया. डीजीपी ने कहा कि पुलिस स्थानीय अदालत से युवकों के 10 दिनों की हिरासत की मांग करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में खरीदा आलीशान घर
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget