एक्सप्लोरर

2008 सिडनी टेस्ट: इस अंपायर की दो गलतियां पड़ी थी टीम इंडिया पर भारी, अब खुद किया खुलासा

सिडनी टेस्ट मैच के दौरान हरभजन सिंह और एंड्र्यू साइमंड्स के बीच हुए 'मंकी गेट' कांड की वजह से काफी विवाद हुआ था.

आईसीसी के पूर्व अंपायर स्टीव बकनर ने 2008 सिडनी टेस्ट को याद किया है और कई चौंकाने वाले बयान दिए हैं. सिडनी टेस्ट को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया सबसे विवादित टेस्ट माना जाता है. इसी टेस्ट मैच के दौरान हरभजन सिंह और एंड्र्यू साइमंड्स के बीच हुए 'मंकी गेट' कांड की वजह से काफी विवाद हुआ था.

सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन यानि पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी. उसके साल बाद स्टीव बकनर ने कहा है कि उनके दो गलत फैसलों की वजह से भारत की हार हुई थी.

एंड्र्यू सायमंड्स को दिया था जीवनदान

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पारी के दौरान काफी मुश्किल में थी और 6 विकेट गंवाने के बाद भी उसके खाते में केवल 135 रन आए थे. सायमंड्स उस वक्त 30 रन बनाकर खेल रहे थे तभी भारत के इशांत शर्मा की गेंद साइमंड्स के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के पास पहुंची, लेकिन बकनर ने उन्हें आउट नहीं दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 160 रन की पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 463 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

द्रविड़ को गलत आउट दिया था

बकनर ने अपनी दूसरी गलती राहुल द्रविड़ को दिए गए आउट को माना है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन भारत के लिए 72 ओवरों में 333 रन का लक्ष्य रखा था. गांगुली के साथ द्रविड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन 34वें ओवर में 38 के स्कोर पर द्रविड़ को सायमंड्स की बॉल पर बकनर ने कैच आउट दे दिया. जबकि रिप्ले ने दिखा कि गेंद द्रविड़ के बैट की बजाय पैड से लगकर गई थी. भारत को इस मैच में 122 रनों से हार मिली थी.

सचिन को गलत आउट देने पर बोले बकनर, गलती इंसान ही करता है

इससे पहले स्टीव बकनर ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को दो बार गलत आउट देने के किस्सों को याद किया था. बकनर ने 2003 में गाबा में खेले गए मैच को याद किया था जिसमें उन्होंने सचिन को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था. बकनर ने अब कहा है कि जेसन गिलेस्पी की गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी. उन्होंने वो भी मैच याद किया जिसमें उन्होंने 2005 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मैच में अब्दुल रज्जाक की गेंद पर सचिन को कैच आउट दे दिया था.

बकनर ने बारबाडोस के मेसन एंड गेस्ट नाम के रेडियो कार्यक्रम में कहा था, "सचिन को दो बार आउट दिया था वो दो गलतियां थीं. मुझे नहीं लगता कि कोई अंपायर गलती करना चाहता है. यह उसके साथ रहती हैं और उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है." उन्होंने कहा, "गलती इंसान ही करता है. एक बार आस्ट्रेलिया में, मैंने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया था और गेंद स्टम्प के ऊपर से जा रही थी. एक और बार, भारत में मैंने उन्हें कैच आउट दे दिया था. बल्ले से गुजरने के बाद गेंद ने अपनी दिशा बदली थी लेकिन बल्ला नहीं लगा था और गेंद विकेटकीपर के पास गई. यह मैच ईडन गार्डन्स में था. ईडन में जब आप हो और भारत बल्लेबाजी कर रहा है तो आप सुन नहीं सकते."

स्टीव बकनर ने कहा, "क्योंकि 100,000 दर्शक शोर मचा रहे होते हैं. यह वो गलतियां थीं जिनको लेकर मैं नाखुश हूं. इंसान गलती करता है और गलती मानना जिंदगी का हिस्सा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget