एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक हसी बोले- धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं. उन्हें इस खेल की बहुत समझ है. इसलिए उन्हें वापसी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइक हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन क्रिकेटर हैं और मौजूदा ब्रेक से उन्हें आत्मनिरीक्षण करने का मौका मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह देखना होगा कि क्या वह फिर से भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं. एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है. उन्हें इस खेल की बहुत समझ है. हसी ने क्रिकेट पोडकास्ट हॉटस्पॉट कार्यक्रम में कहा, "मैं कोई भारतीय चयनकर्ता नहीं हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि आप धोनी जैसे खिलाड़ी को छोड़ सकते हैं. आपको कभी भी चैंपियन और चैंपियन खिलाड़ी को नहीं छोड़ना चाहिए. एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है." धोनी को इस खेल की बहुत समझ है- हसी चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेल चुके इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने आगे कहा, "वह (धोनी) अभी भी खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखते हैं, जितना वह खुद को फिट और स्वस्थ रख सकते हैं. शायद यह ब्रेक उनके लिए आराम करने और विशेष रूप से चीजों के शारीरिक रूप से ब्रेक पाने के लिए सहायक है, क्योंकि उन्हें बहुत अनुभव है." हसी ने आगे कहा कि धोनी को आवश्यक स्तर पर आने में समय लगेगा, लेकिन उतना समय नहीं लगेगा, जितना कि अन्य खिलाड़ियों को लगता है. उन्हें अपने खेल की बहुत अच्छी समझ है. मैं उनके स्किल्स को लेकर चिंतित नहीं हूं. 2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी गौरतलब है कि आखिरी बार धोनी 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के लिए खेलते दिखे थे. इसके बाद से ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. इसी कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था. इस बीच कई बार धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने भी जोर पकड़ा, लेकिन धोनी ने कभी अपने संन्यास पर कुछ नहीं बोला. माना जा रहा था कि धोनी IPL 2020 से भारतीय टीम में वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. हालांकि, आईपीएल पर लगे ब्रेक के कारण धोनी का इंटरनेशनल करियर भी खतरे में पड़ गया है. यह भी पढ़ें-  ENG vs WI: इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, क्या खेल पाएगा पहला टेस्ट? क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? अब ICC ने दिया बड़ा बयान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
बिग बैश लीग ने भारत में चेन्नई वेन्यू क्यों चुना? एमएस धोनी और CSK है वजह; खुला बड़ा राज
IND vs ENG 5th T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू सैमसन की वापसी; प्लेइंग इलेवन में हुए बड़े बदलाव
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
क्यों भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 का समय पर नहीं हो सका टॉस? बारिश, रोशनी या खराब आउटफील्ड नहीं है वजह
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget