एक्सप्लोरर

FIFA WC 2026: फीफा ने अगले वर्ल्ड कप के लिए बदला प्लान, अब 4-4 टीमों के होंगे 12 ग्रुप; जानें पूरा फॉर्मेट

Football World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. इस वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे.

FIFA WC 2026 Format: नॉर्थ अमेरिका में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA WC 2026) के लिए प्लान में बड़ा बदलाव सामने आया है. फीफा ने मंगलवार को जारी बयान में बताया है कि अगले वर्ल्ड कप में 4-4 टीमों के 12 ग्रुप होंगे. इससे पहले 3-3 टीमों के 16 ग्रुप बनाने की योजना थी. फीफा ने बयान में कहा है, 'नया फॉर्मेट यह सुनिश्चित करता है कि हर टीम को वर्ल्ड कप में कम से कम तीन मैच खेलने का मौका मिले और यह मैच पर्याप्त ब्रेक के साथ हों.'

गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. अब तक खेल जगत के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में 32 टीमें ही हिस्सा लेती थीं, जो कि 8 ग्रुपों में विभाजित होती थी. हर ग्रुप में चार-चार टीमें होती थी और ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉक आउट स्टेज में आगे बढ़ती थीं.

अब ऐसा होगा फॉर्मेट
फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड कप के लिए शुरुआत में 3-3 टीमों के ग्रुप बनाने का फैसला किया था, जिनमें से हर ग्रुप से दो टीमों को नॉक आउट स्टेज में पहुंचना था. मंगलवार को रवांडा की राजधानी किगाली में हुई बैठक के बाद तय किया गया कि ग्रुप में 4-4 टीमें रखी जाएंगी. ऐसे में टॉप-2 टीमों के साथ ही बेस्ट-8 थर्ड प्लेस टीमें अंतिम-32 राउंड में पहुंचेगी, जहां से नॉक आउट स्टेज शुरू होगी.

नए फॉर्मेट के मुताबिक, अब फीफा वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. सेमीफाइनल और फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों के हिस्से 8-8 मैच आएंगे. बता दें कि अब तक फीफा वर्ल्ड कप में 64 मैच खेले जाते रहे थे. 1998 से ही 32 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेती रही थीं. 1998 से पहले फीफा वर्ल्ड कप में 24 टीमें पार्टिसिपेट करती थीं.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: PCB और BCCI की तकरार से खतरे में है एशिया कप का भविष्य, जानें क्यों लटकी हुई है इस टूर्नामेंट पर तलवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत 
वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी का निधन, शोक में डूबा खेल जगत 
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...
दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget