एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: PCB और BCCI की तकरार से खतरे में है एशिया कप का भविष्य, जानें क्यों लटकी हुई है इस टूर्नामेंट पर तलवार

Asia Cup Future: एशिया कप 2023 के मेजबानी विवाद में PCB और BCCI के बीच हो रही तकरार के चलते इस टूर्नामेंट के भविष्य में आयोजन पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं.

PCB vs BCCI: एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए हैं. एक ओर जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हर हाल में इस बार एशिया कप का आयोजन अपनी सरजमीं पर करना चाहता है, वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड यह साफ कर चुका है कि एशिया कप अगर पाकिस्तान में आयोजित होता है तो वह अपनी टीम वहां नहीं भेजेगा. एशिया के इन दो बड़े क्रिकेट बोर्ड की इस तकरार के बीच एशिया कप के भविष्य पर ही तलवार लटक गई है.

एशिया कप 2023 की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान को ही जाता है. लंबे अरसे से यहां एशिया कप का आयोजन नहीं हुआ है. लेकिन BCCI के रूख के बाद अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि एशिया कप पाकिस्तान में ही होगा या इसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. इन दोनों विकल्पों के बीच अगर दोनों बोर्ड अपनी-अपनी जिद पर बरकरार रहे तो संभव है कि एशिया कप का आयोजन ही रद्द करना पड़े.

क्या कह रहे हैं PCB चीफ?
PCB चीफ नजम सेठी यह साफ बता चुके हैं कि मार्च में एशिया कप 2023 की मेजबानी को लेकर होने वाली ACC की बैठक में उनका रूख क्या रहने वाला है. उन्होंने कहा है कि वह हर हाल में पाकिस्तान को एशिया कप मेजबानी मिलने के लिए लड़ेंगे और अगर भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप में अपनी टीम नहीं भेजती है तो वह भी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम नहीं भेजेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कुछ अन्य विकल्प होने की भी बात कही है. यह अन्य विकल्प क्या हैं, यह तो उन्होंने नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि अगर BCCI के रूख के कारण एशिया कप 2023 को अन्य किसी जगह पर होस्ट किया जाता है तो पाकिस्तान टीम इस एशिया कप का हिस्सा होने से भी इनकार कर सकती है.

क्या हमेशा के लिए खत्म हो सकता है एशिया कप का आयोजन?
एशिया में भारत और पाकिस्तान ही क्रिकेट की दो बड़ी टीमें हैं. इनके बाद श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें आती हैं, जो वर्तमान में इतनी मजबूत नहीं है. ऐसे में अगर एशिया कप में भारत या पाकिस्तान में से कोई भी एक टीम नहीं होती है तो इस टूर्नामेंट का पूरा मज़ा ही किरकिरा हो सकता है. ऐसे में इस टूर्नामेंट का आयोजन कराना भी बेमतलब सा हो सकता है. 

एक खास बात यह भी है कि जिस तरह इस बार एशिया कप मेजबानी को लेकर विवाद है, वैसे ही आगे भी होते रह सकते हैं. यानी जब कभी भारत में एशिया कप होने की बात होगी तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत न आने का रूख अख्तियार कर सकता है. कुल मिलाकर दोनों क्रिकेट बोर्ड अगर इसी तरह की जिद पर अड़े रहे तो संभव है भविष्य में एशिया कप का आयोजन होना ही बंद हो जाए. वैसे भी आज के दौर में बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जा रहा है. खासकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट के चलते क्रिकेटर्स राष्ट्रीय टीम की जगह फ्रेंचाइजी टीमों में खेलने को तरजीह दे रहे हैं. ऐसे में एशिया कप का आयोजन हमेशा के लिए रद्द हो जाना कोई बड़ा फैसला नहीं होगा.

अभी जिंदा है कुछ उम्मीदें
अब तक वैसे PCB ने सार्वजनिक तौर पर एशिया कप 2023 की मेजबानी शिफ्ट होने पर इस टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की बात नहीं की है. यानी संभव है कि PCB अन्य किसी भी जगह पर एशिया कप खेलने के लिए राजी हो जाए. अगर ऐसा हो जाता है तो एशिया कप का भविष्य सुरक्षित रह सकता है. बता दें कि एशिया कप इस साल सितंबर में खेला जाना है. इसके ठीक बाद भारत में वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

Test Records: टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ तीन गेंदबाजों ने लिए हैं 100 से ज्यादा विकेट, ऐसी है यह टॉप बॉलर्स की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget