एक्सप्लोरर

AUS vs SA 2nd Day: दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का धमाल, ऑस्ट्रेलिया को महज 66 रन की बढ़त पर रोका

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 66 रन की बढ़त मिली है.

Brisbane Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज धमाल मचा रहे हैं. पहले दिन दोनों टीमों के 15 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन भी धड़ाधड़ विकेट गिरे. पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को महज 152 रन पर समेटा तो वहीं प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन के पहले सत्र तक ऑस्ट्रेलिया को भी ऑलआउट कर दिया.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल 145/5 के स्कोर के साथ शुरू किया लेकिन पहले सत्र में ही प्रोटियाज तेज गेंदबाजों ने कंगारू टीम को समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम महज 218 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 66 रन की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से केवल ट्रेविस हेड (92) ने दमदार पारी खेली.  दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा को 4, मार्को यान्सिन को 3, एनरिच नॉर्किया को 2 व लुंगी एनगिडी को 1 विकेट मिला.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी
पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने पहले सत्र के शुरुआती 11 ओवर में ही प्रोटियाज टीम के चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. 27 रन के कुल योग पर डीन एल्गार (3), सारेल एर्वी (10), रासी वान डेर डुसैं (5) और खाया जोंडो (0) पवेलियन लौट गए. यहां से टेंबा बावुमा (38) और काइल वेरेनी (64) ने टीम को सवा सौ के पार पहुंचाया.

125 रन के कुल योग पर टेंबा बावुमा का विकेट गिरा और इसके बाद बैक टू बैक विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 48.2 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 3-3 और पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट चटकाए.

प्रोटियाज गेंदबाजों का जवाब
ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत बेहद खराब रही. 27 रन के कुल योग तक आते-आते टॉप ऑर्डर बिखर चुका था. डेविड वॉर्नर (0), उस्मान ख्वाजा (11) और मार्नस लबुशाने (11) पवेलियन लौट गए. यहां से स्टीव स्मिथ (36) और ट्रेविस हेड (78) ने पारी को संभाला. हालांकि आखिरी पहले दिन के आखिरी ओवरों में स्टीव स्मिथ और स्कॉट बोलैंड (1) को पवेलियन भेज प्रोटियाज गेंदबाजों ने दिन का अंत अच्छे अंदाज में किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 5 विकेट खोकर 145 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें...

Nagaland vs Uttarakhand: रणजी मैच में महज 25 रन पर ऑलआउट हुई नागालैंड, अपने नाम किया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट

वीडियोज

Vinfast launches VF MPV 7 at Rs 24.49 Lakh #vinfast #mpv #carlaunch #autolive
TVS NTORQ 150 Review: Best 150cc Scooter Right Now? #tvs #ntorq150 #review #autolive
Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks 2.0: पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
पाकिस्तान पहुंचा अमेरिकी विमान, ईरान बातचीत को नहीं तैयार, ट्रंप की बढ़ने वाली है टेंशन?
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
राहुल गांधी की नागरिकता वाले मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया सुनवाई से अलग, सामने आई ये वजह
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Japan Earthquake: भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बाबर आजम ने रचा इतिहास, PSL में 'शतक' के साथ बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
JEE Main Result 2026: जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
दिल्ली: प्रीत विहार में पार्किंग विवाद के बीच खूनी खेल! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Aloe Vera Farming Tips: ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
ऐसे शुरू करें एलोवेरा की खेती, 1 हेक्टेयर में होगी 10 लाख तक की कमाई
Embed widget