एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2022: रेफरी से हुए मेसी की भिड़ंत से लेकर रोनाल्डो को नहीं मिलने वाले गोल तक, जानें फीफा वर्ल्ड कप के सभी विवाद

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज डिएगो मैराडोना के हैंड ऑफ गॉड की बात करें या फिर 2010 में इंग्लैंड के गोल को अवैध करार दिए जाने की बात हो हर बार कुछ विवाद जरूर होते हैं.

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप के हर संस्करण में कुछ ना कुछ विवाद जरूर देखने को मिलते हैं. अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डिएगो मैराडोना के हैंड ऑफ गॉड नाम से मशहूर गोल की बात करें या फिर 2010 में इंग्लैंड के गोल को अवैध करार दिए जाने की बात हो हर बार कुछ विवाद जरूर होते हैं. कतर में अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका वर्तमान वर्ल्ड कप भी विवादों से खुद को बचा नहीं पाया है. आइए एक नजर डालते हैं इस वर्ल्ड कप में हुए कुछ विवादों पर.

गेंद बाहर थी या अंदर?

ग्रुप E के मुकाबले में जापान के ओ तनाका ने स्पेन के खिलाफ 51वें मिनट में गोल दागा था जिसमें गेंद के टचलाइन से बाहर जाने की संभावना लग रही थी. रेफरी ने VAR पर काफी समय तक इसे देखा था और बाद में गोल को वैध करार दे दिया था. हालांकि, फोटो देखने के बाद ऐसा साफ लग रहा था कि गेंद लाइन से बाहर गई थी.

रेफरी पर भड़के लियोनल मेसी

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी नीदरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में काफी गुस्से में दिखाई दिए थे और इस दौरान उन्होंने रेफरी एंटोनियो मैटेयु लाहोज पर जमकर गुस्सा निकाला था. इस मैच में रेफरी ने कुल 19 कार्ड दिखाए थे और जमकर हंगामा देखने को मिला था. इस मैच के बाद रेफरी को वापस घर भेज दिया गया था.

रोनाल्डो को नहीं मिला गोल

ग्रुप स्टेज मुकाबले में उरुग्वे के खिलाफ पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 54वें मिनट में गोल का दावा किया था, लेकिन गोल उनके साथी खिलाड़ी ब्रूनो फर्नांडेस को दिया गया था. ब्रूनो ने गेंद को क्रॉस किया था जिस पर रोनाल्‍डो ने हेडर लगाने की कोशिश की थी, लेकिन रिप्ले में दिखा था कि वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए थे.

साउथ कोरिया को नहीं मिला आखिरी मौका

ग्रुप H के फाइनल राउंड मुकाबले में साउथ कोरिया और घाना की भिड़ंत हुई थी. मैच के अंतिम लम्हों तक घाना की टीम आगे चल रही थी और कोरिया के खिलाड़ी लगातार स्कोर बराबर करने की कोशिश में लगे थे. अतिरिक्त समय के आखिरी मिनट में कोरिया को कॉर्नर किक मिला था, लेकिन रेफरी ने मैच को समाप्त घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें:

Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप में तीन बार हुई है अर्जेंटीना और फ्रांस की भिड़ंत, ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Final Live: GOALLL, फाइनल में स्पेन ने बनाई 1-0 की बढ़त, मेसी के चेहरे पर छाई मायूसी
LIVE: GOALLL, फाइनल में स्पेन ने बनाई 1-0 की बढ़त, मेसी के चेहरे पर छाई मायूसी
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget