एक्सप्लोरर

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में होगी मोरक्को और फ्रांस की भिड़ंत, पढ़ें मैच प्रीव्यू और जानें ज़रूरी आंकड़े

FIFA WC 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की टीम लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में जाना चाहेगी तो वहीं मोरक्को की टीम फाइनल में जगह बनाकर इतिहास बनाने की कोशिश करेगी.

FIFA WC 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में मोरक्को का सामना फ्रांस से होने वाला है. डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस की टीम लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल में जाना चाहेगी तो वहीं मोरक्को की टीम फाइनल में जगह बनाकर इतिहास बनाने की कोशिश करेगी. मोरक्को ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है, लेकिन वे अपने इस स्वर्णिम सफर को और आगे ले जाने की पूरी कोशिश करेंगे. आइए जानते हैं इस मैच का प्रीव्यू.

एम्बापे और जिरू से बचना चाहेगी मोरक्को की डिफेंस

मोरक्को ने अब तक शानदार डिफेंस का नमूना पेश किया है और कोई भी टीम उनके खिलाफ गोल नहीं कर सकी है. हालांकि, किलिएन एम्बापे और ओलिविए जिरू के सामने मोरक्को की डिफेंस परेशान हो सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और फ्रांस को एक बार फिर उनसे ही उम्मीदें रहने वाली हैं. यदि मोरक्को की डिफेंस ने इन खिलाड़ियों को रोक लिया तो उनके लिए मैच थोड़ा आसान हो सकता है. इसके अलावा फ्रेंच डिफेंस भी काफी अच्छी लय में है और मोरक्को के लिए गोल करना कठिन काम साबित हो सकता है.

चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है मोरक्को

मोरक्को के सामने फिलहाल चोटिल खिलाड़ियों की समस्या है और इससे निपटना उनके लिए बड़ी चुनौती है. अब तक डिफेंस के जिन चार खिलाड़ियों के दम पर मोरक्को ने कमाल किया है उनमें से तीन चोटिल हैं और उनकी फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है. यदि ये खिलाड़ी मैच के लिए फिट नहीं होते हैं तो मोरक्को का डिफेंस कमजोर पड़ सकता है. हालांकि, अचरफ हकीमी की मौजूदगी टीम का हौंसला बढ़ाने का काम करेगी. लगातार डिफेंस के दम पर खेल रही टीम को अटैकिंग लाइन में भी अतिरिक्त जोर लगाने की जरूरत होगी.

2007 के बाद पहली बार होगी दोनों टीमों की भिड़ंत

फ्रांस और मोरक्को के बीच अब तक केवल पांच मैच ही खेले गए हैं जिसमें से चार दोस्ताना मुकाबला हुए हैं. आखिरी बार दोनों टीमें 2007 में एक-दूसरे के सामने आई थीं. फ्रांस ने चार बार मोरक्को को हराया है और 2007 में हुआ आखिरी मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था.

यह भी पढ़ें:

Fifa World Cup 2022: 48 घंटे के भीतर कतर में एक और पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget