एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: यूरोपियन और साउथ अमेरिकी देशों का है प्री-क्वार्टर फाइनल में दबदबा, ये है आगे का शेड्यूल

पिछले 20 वर्ल्ड कप में से 11 बार यूरोपियन देशों को खिताब जीतने में कामयाबी मिली, जबकि 9 बार दक्षिण अमेरिकी देशों टूर्नामेंट में जीत के साथ विदाई ली.

फीफा वर्ल्ड कप में बेल्जियम और इंग्लैंड के मैच के बाद ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो गए हैं. ग्रुप स्टेज मुकाबलों के खत्म होते ही वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पहुंची 32 टीमों में से डिफेंडिंग चैंपियन समेत 16 टीमों की विदाई हो गई है, जबकि 16 टीमों को प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह मिली.

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालों में यूरोपियन और दक्षिण अमेरिकी टीमों का जलवा रहा. प्री-क्वार्टर फाइनल में जहां 10 यूरोपियन टीमों को जगह मिली, वहीं 4 दक्षिण अमेरिकी देश भी अगले राउंड में पहुंचने में कामयाब हुए. 1990 के बाद यह पहला मौका है जब 10 यूरोपियन देशों को अंतिम 16 में जगह मिली. यूरोपियन और अमेरिकी देशों के अलावा मेक्सिको और जापान को भी प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली.

पिछले 20 वर्ल्ड कप में से 11 बार यूरोपियन देशों को खिताब जीतने में कामयाबी मिली, जबकि 9 बार दक्षिण अमेरिकी देशों टूर्नामेंट में जीत के साथ विदाई ली. डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की हार वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज का सबसे बड़ा उलटफेर साबित हुआ. यह पांचवा मौका था जब कोई डिफेंडिंग चैंपियन पहले राउंड में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.

इन टीमों के बीच होंगे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच

  • शनिवार: पहला मुकाबला- फ्रांस Vs अर्जेंटीना, दूसरा मुकाबला- ऊरुग्वे Vs पुर्तगाल
  • रविवार: पहला मुकाबला- स्पेन Vs रूस, दूसरा मुकाबला- कोस्टा रिका Vs डेनमार्क
  • सोमवार: पहला मुकाबला- ब्राजील Vs मेक्सिको, दूसरा मुकाबला- बेल्जियम Vs जापान
  • मंगलवार: पहला मुकाबला- स्वीडन Vs स्विट्जरलैंड, दूसरा मुकाबला- कोलंबिया Vs इंग्लैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, बारिश रुकी; अब कब शुरू होगा मैच?
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget