एक्सप्लोरर

फीफा विश्व कप : क्रोएशिया ने नाइजीरिया को 2-0 से हराया, मारियो मांजुकिक के हेडर ने किया कमाल

स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक बॉक्स के अंदर हेडर मारने में कामयाब रहे और गेंद नाईजीरिया के मिडफील्डर ओगेनेकारो इटेबो के पांव से लगकर गोल में चली गई.

नई दिल्ली: रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रप डी के अपने पहले मुकाबले में शनिवार देर रात क्रोएशिया ने सुपर ईग्लस के नाम से मशहूर नाइजीरिया को 2-0 से हराकर विजयी शुरुआत की. कालिनिनग्रेड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में क्रोएशिया ने दमदार प्रदर्शन किया और मैच में नाइजीरिया को वापसी करने का एक भी साफ मौका नहीं दिया. 12वें मिनट में सुपर ईग्लस के अनुभवी कप्तान जॉन ओबी मिकेल ने बाएं फ्लेंक पर एक डिफेंडर को छकाते हुए बॉक्स में पास दिया लेकिन स्ट्राइकर ओडियोन इघालो गेंद तक नहीं पहुंच पाए.

इसके दो मिनट बाद, क्रोएशिया ने जबावी हमला किया और इवान पेरीसिक ने 20 गज की दूरी से गोल करने का प्रयास किया लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट के उपर मार बैठे. पेरीसिक के प्रयास के बाद क्रोएशिया की मिडफील्ड ने मैच में अपना दबदबा कायम किया जिसका फायदा टीम को 32वें मिनट में मिला.

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले लुका मोड्रिक ने दाएं छोर से कॉर्नर पर बेहतरीन पास दिया. स्टार स्ट्राइकर मारियो मांजुकिक बॉक्स के अंदर हेडर मारने में कामयाब रहे और गेंद नाईजीरिया के मिडफील्डर ओगेनेकारो इटेबो के पांव से लगकर गोल में चली गई.

एक गोल करने के बाद क्रोएशिया ने आक्रामक खेल दिखाया

एक गोल की बढ़त बनाने के बाद क्रोएशिया ने अपने खेल में अधिक आक्रामकता लाई लेकिन टीम पहले हाफ में दूसरा गोल नहीं कर पाई. सुपर ईग्लस ने दूसरे हाफ की भी तेज शुरुआत की लेकिन गोल करने का पहला मौका क्रोएशिया को मिला. 55वें मिनट में पेरीसिक ने बाएं छोर से बॉक्स में मौजूद एंटे रेबिक को बेहतरीन पास दिया. हालांकि, वह अपनी टीम की बढ़त को दोगुना नहीं कर पाए.

क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डालिक ने 62वें मिनट में फारवर्ड खिलाड़ी एंद्रेज करामारिक की जगह मिडफील्डर मासेर्लो ब्राजोविक को मैदान में भेजा जिसके कारण मोड्रिक एक अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में खेले.  मैच के 71वें मिनट में नाईजीरिया के विलियम ट्रस्ट-इकोंग ने मांजुकिक को बॉक्स के अंदर गिरा दिया जिसके कारण क्रोएशिया को पेनाल्टी मिली. कप्तान मोड्रिक ने पेनाल्टी पर गोल करने में कोई गलती नहीं की और अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया.

मैच के अंतिम क्षणों में नाइजीरिया ने हार के अंतर को कम करने का प्रयास किया लेकिन वह क्रोएशिया को तीन अंक लेने से नहीं रोक पाए. क्रोएशिया ग्रुप डी के अपने अगले मुकाबले में गुरुवार को अर्जेटीना से भिड़ेगी जबकि नाइजीरिया का सामना आइसलैंड से होगा.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक? जानें
IPL 2026 से पहले हार्दिक ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को क्यों बांटे लाखों के चेक?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
RCB vs SRH Live Streaming: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद से होगा IPL 2026 का आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE
RCB vs SRH Live Streaming: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद से होगा IPL 2026 का आगाज, जानें कब, कहां और कैसे देखें
RCB vs SRH Bengaluru Weather: बारिश की वजह से रद्द न हो जाए IPL 2026 का पहला मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
Live: 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद, बिना इजाजत जहाज निकालने...', तेल संकट के बीच ईरान ने फिर कर दिया ऐलान
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
Donald Trump On NATO: जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
जिस नाटो पर 'लाल' हो रहे ट्रंप, कभी उससे अलग हो गया था यह देश; क्या था कारण?
BSEB 10th Result 2026: 31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
31 मार्च पर टिकी लाखों नजरें, टॉपर्स वेरिफिकेशन के बाद आएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट
Embed widget