एक्सप्लोरर

FIFA World Cup 2018: जीत ही नहीं किस्मत के भी भरोसे है मेसी का वर्ल्ड कप अभियान

अगर अर्जेंटीना आखिरी मैच में नाइजीरिया को हरा देता है तो फिर उसे क्रोएशिया और आइसलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजरें रखनी होंगी और दुआ करनी होगी की क्रोएशिया पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड को मात दे दे. यही एक समीकरण है जो अर्जेंटीना को खिताब की दौड़ में रख सकता है.

फीफा वर्ल्ड कप 2018 में आज ग्रुप C और D के चार अहम मुकाबले खेले जाने हैं. ग्रुप C में सबसे पहले फ्रांस की टक्कर डेनमार्क से होगी, जबकि दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामने पेरू की चुनौती होगी. वहीं ग्रुप D से अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए अर्जेंटीना को नाइजीरिया से भिड़ना होगा. आज का आखिरी मैच आइसलैंड और क्रोएशिया के बीच होगा.

जीत ही नहीं किस्मत के भी भरोसे है अर्जेंटीना

प्वाइंट्स टेबल में क्रोएशिया छह अंकों के साथ पहले स्थान पर है और अगले दौर में जगह बना चुका है. नाइजीरिया के दो मैचों में एक जीत के साथ तीन अंक हैं और वो दूसरे स्थान पर है. आइसलैंड और अर्जेटीना के एक-एक अंक है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण आइसलैंड तीसरे स्थान पर है.

अगर अर्जेंटीना आखिरी मैच में नाइजीरिया को हरा देता है तो फिर उसे क्रोएशिया और आइसलैंड के बीच होने वाले मैच पर नजरें रखनी होंगी और दुआ करनी होगी की क्रोएशिया पहली बार विश्व कप खेल रही आइसलैंड को मात दे दे. यही एक समीकरण है जो अर्जेंटीना को खिताब की दौड़ में रख सकता है.

इतना ही नहीं अर्जेटीना को नाइजीरिया को बड़े अंतर से मात देनी होगी क्योंकि अगर आइसलैंड भी क्रोएशिया को हरा देता और अर्जेटीना नाइजीरिया को मामूली अंतर से हराता है तो आइसलैंड बेहतर गोल अंतर के रहते हुए अगले दौर का टिकट कटा लेगा. लेकिन नाइजीरिया अर्जेटीना से ड्रॉ भी खेल लेती है तो भी वह अगले दौर में जा सकती है. यह मैच अर्जेटीना के लिए बेहद अहम है.

क्रोएशिया से भिड़ेगा आइसलैंड

वहीं पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रही आइसलैंड ने आज बेहद अहम मैंच रोस्टोव एरिना में क्रोएशिया के सामने उतरेगी. ग्रुप-डी से अगले दौर में जाने के लिए आइसलैंड को इस मैच में सिर्फ जीत की जरूरत ही नहीं है बल्कि दुआ करनी होगी कि अर्जेटीना अपने अंतिम मैच में नाइजीरिया को मात दे दे.

डेनमार्क के सामने होगी फ्रांस की कठिन चुनौती

ग्रुप C में डेनमार्क आज फ्रांस के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच में प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. फ्रांस और डेनमार्क के बीच यह मैच आज शाम 7.30 बजे लुज्निकी स्टेडियम में खेला जाएगा. डेनमार्क ग्रुप-सी में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं फ्रांस की टीम छह अंकों के साथ नॉक आउट में स्थान पक्का कर चुकी है.

अपने पहले ग्रुप मैच में डेनमार्क ने पेरू के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की थी, वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था. ऐसे में अब भी वह विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है, क्योंकि अगर आस्ट्रेलिया अपने आखिरी ग्रुप मैच में मंगलवार को ही पेरू को बड़े गोल अंतर से हरा देती है, तो डेनमार्क को विश्व कप से बाहर होना पड़ सकता है.

ऐसे में देखा जाए, तो डेनमार्क को फ्रांस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में किसी भी तरह अपनी जीत पक्की करनी होगी, नहीं तो फ्रांस को ड्रॉ पर रोकना होगा. फ्रांस ने पेरू और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने दोनों मैच जीते हैं. ऐसे में उस जैसी टीम को हराना डेनमार्क के लिए आसान नहीं होगा.

ऑस्ट्रेलिया के पास है आखिरी मौका

आस्ट्रेलिया अपने अंतिम मैच में आज दक्षिण अमेरिकी देश पेरू का सामना करेगी. पेरू पहले ही टूर्नामेंट के 21वें संस्करण से बाहर हो चुकी है. आस्ट्रेलिया के लिए यह मैच किसी परीक्षा से कम नहीं है. यह मैच उसकी नॉक आउट दौर में पहुंचने की आखिरी उम्मीद है. हालांकि, इस मैच में भी आस्ट्रेलिया को कड़ी मेहनत करनी है. डेनमार्क के साथ अंतिम-16 दौर में प्रवेश के संघर्ष में शामिल आस्ट्रेलिया को ग्रुप-सी में खेले जाने वाले आखिरी मैच में बड़े गोल अंतर से जीत हासिल करनी होगी.

आस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-सी में एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं डेनमार्क चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. आस्ट्रेलिया को पेरू के खिलाफ न केवल जीतना होगा, बल्कि उसके खिलाफ अधिक गोल भी करने होगें. इस जीत से आस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ डेनमार्क की बराबरी कर लेगा और गोल के अंतर से नॉक आउट में प्रवेश हासिल कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
गंभीर-अय्यर की मनमानी से हारा भारत, हर कोई पूछ रहा वैभव सूर्यवंशी को क्यों किया बाहर?
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget