लड़की ने पूछा 'Who Are You', ये भी समझ नहीं पाए पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद: वीडियो वायरल
पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उनसे एक रिपोर्टर पूछती है कि Who Are You? यानी वह उनके बारे में बताने के लिए कहती है, लेकिन वह इसे समझ नहीं पाते.

इंजमाम उल हक, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद आदि पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स के मीम्स सोशल मीडिया पर उनकी इंग्लिश बोलने के अंदाज को लेकर वायरल हैं. ज्यादातर मैच के बाद दिए गए प्रेजेंटेशन के हैं. सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो इफ्तिखार अहमद का वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे बात कर रही एक लड़की ये पूछती है कि Who Are You, यानी आप कौन हैं? लेकिन क्रिकेटर ये भी नहीं समझ पाता और कुछ अलग ही जवाब दे देते हैं.
वायरल वीडियो एक छोटे इंटरव्यू का है, जिसमें लड़की कहती हैं "I am american cricket girl and who are you? वह खुद के ऑन स्क्रीन नाम को बताने के बाद उनसे पूछती है कि आप कौन हैं? जो एक लहजा है कि उनके दर्शकों को उनके बारे में बताने के लिए. लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर को शायद ये समझ नहीं आता.
इफ्तिखार अहमद कहते हैं, "I am fine." मतलब मैं ठीक हूं. शायद वह Who को How समझ लेते हैं. खैर, एक खिलाड़ी के लिए खेल की समझ ज्यादा जरुरी है किसी भाषा से. इफ्तिखार पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.
Iftikhar Ahmed with a savage reply. 😂 https://t.co/hRcUWVQoKs
— Sheri. (@CallMeSheri1_) October 30, 2026
इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान के लिए 4 टेस्ट, 28 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 61, 614 और 998 रन बनाए हैं. वह अपनी उम्र को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे. कई लोग नहीं मानते कि वह उतने साल के हैं, जितना बताया जाता है. आधिकारिक तौर पर इफ्तिखार की उम्र 36 साल बताई जाती है.
इफ्तिखार ने पाकिस्तान के लिए आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2024 में खेला था, जो भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ था. टी20 वर्ल्ड कप के उस मैच में भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी.
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले















